Home लाइफ डार्क स्पॉट्स से परेशान हैं, तो आजमाएं ये असरदार 5 घरेलू नुस्खे,...

डार्क स्पॉट्स से परेशान हैं, तो आजमाएं ये असरदार 5 घरेलू नुस्खे, पिग्मेंटेशन और दाग-धब्बों करेगा हल्का

0

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में चेहरे पर डार्क स्पॉट्स और दाग-धब्बों की समस्या तेजी से बढ़ रही है। धूप में ज्यादा निकलने से, प्रदूषण, हार्मोनल चेंज, पिंपल्स के निशान और स्किन केयर न करन ही इसकी सबसे बड़ी वजह मानी जाती है।

ऐसे में लोग महंगे और केमिकल से बने प्रोडक्ट्स का सहारा लेते हैं, जो कई बार स्किन को नुकसान भी पहुंचा देते हैं। अगर आप सेफ और असरदार उपाय ढूंढ रहे हैं, तो घरेलू और नेचुरल फेस पैक एक बेहतर ऑप्शन साबित हो सकते हैं। आइए आपको हम चेहरे से डार्क स्पॉट्स हटाने के लिए 5 आसान और घरेलू फेस पैक आइडियाज बताते हैं।

हल्दी और बेसन फेस पैक

हल्दी और बेसन का फेस पैक सदियों से स्किन केयर में इस्तेमाल किया जा रहा है। हल्दी में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो दाग-धब्बों को हल्का करने में मदद करते हैं। वहीं बेसन स्किन की गहराई से सफाई करता है और डेड स्किन हटाता है। इसे बनाने के लिए, आपको सिर्फ 1 चम्मच बेसन में चुटकी भर हल्दी और जरूरत अनुसार गुलाब जल मिलाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर 15 मिनट तक लगाएं और फिर हल्के हाथों से धो लें। हफ्ते में 2 बार इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

एलोवेरा और नींबू फेस पैक

एलोवेरा स्किन को रिपेयर करने और ठंडक देने में मदद करता है। वहीं नींबू में विटामिन सी मौजूद होता है, जो डार्क स्पॉट्स को हल्का करने का काम करता है। यह फेस पैक स्किन टोन को सुधारने में असरदार माना जाता है। इसे बनाने के लिए आप सिर्फ 2 चम्मच एलोवेरा जेल में कुछ बूंदें नींबू का रस मिलाएं। इसे चेहरे पर लगाकर 10 से 15 मिनट बाद धो लें। सेंसिटिव स्किन वाले लोग नींबू का इस्तेमाल कम ही यूज करें।

दही और शहद फेस पैक

दही में लैक्टिक एसिड मौजूद होता है, जो स्किन को नेचुरली ब्राइट बनाता है, जबकि शहद स्किन को गहराई से मॉइस्चर देता है। यह फेस पैक ड्राई और डल स्किन वालों के लिए खासतौर पर फायदेमंद होता है। इसे बनाने के लिए आप 1 चम्मच दही में 1 चम्मच शहद मिलाकर चेहरे पर लगाएं। करीब 20 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें।

आलू के रस का फेस पैक

आलू का रस नेचुरल ब्लीच की तरह काम करता है और पिग्मेंटेशन को कम करने में मदद करता है। रोजाना इसका इस्तेमाल करने से चेहरे के दाग-धब्बे धीरे-धीरे हल्के होने लगते हैं। इसे बनाने के लिए ताजे आलू का रस निकालकर कॉटन की मदद से चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट बाद चेहरा धो लें। इसे रोजाना इस्तेमाल किया जा सकता है।

मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल फेस पैक

मुल्तानी मिट्टी स्किन के एक्स्ट्रा ऑयल निकालती है और पोर्स को साफ करती है। वहीं गुलाब जल स्किन को ठंडक और फ्रेशनेस देता है। यह फेस पैक खासतौर पर ऑयली स्किन वालों के लिए बेहतरीन माना जाता है। इसे बनाने के लिए आप सिर्फ 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी में गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बना लें। चेहरे पर लगाकर सूखने दें और फिर पानी से धो लें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here