Home मनोरंजन आमिर खान ने बताई अरिजीत सिंह से मिलने की असली वजह, बोले-रिटायरमेंट...

आमिर खान ने बताई अरिजीत सिंह से मिलने की असली वजह, बोले-रिटायरमेंट रोकने के लिए…

0

नई दिल्ली: आमिर खान कुछ दिनों पहले अरिजीत सिंह के घर पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में उनसे मिलने पहुंचे थे। जिसके बाद लगातार ये अफवाह उड़ रही थी कि वह सिंगर की रिटायरमेंट के फैसले को बदलने की कोशिश करने गए हैं।

क्या वाकई आमिर खान सिंगर अरिजीत सिंह को अपना संन्यास वापस लेने के लिए गए थे? यह उन्होंने एक बातचीत में बताया। इसके अलावा आमिर खान ने अरिजीत संग मुलाकात के पीछे उनका असली मकसद क्या था, यह भी क्लियर किया।

अरिजीत से मुलाकात की थी ये खास वजहजर्नलिस्ट सुभाष के. झा से खास बातचीत करते हुए आमिर खान ने अरिजीत सिंह से मिलने के लिए उनके घर जाने की वजह बताते हुए ये क्लियर किया कि उनका उद्देश्य सिंगर को वापसी के लिए मनाना नहीं था।

“मैं कुछ दिनों पहले मुर्शिदाबाद गया था। मैं वहां उनके घर इसलिए नहीं गया था, ताकि मैं उन्हें सिंगिंग से संन्यास लेने से रोक सकूं, बल्कि मैं वहां दूसरे काम के लिए गया हुआ था। हालांकि, मैंने उन्हें अपने फैसले पर दोबारा विचार करने के लिए जरूर समझाया, लेकिन वह सब बेकार रहा। लगता है वह अपना माइंड बना चुके हैं।”

आमिर खान ने अरिजीत सिंह से मुलाकात की असल वजह बताते हुए आगे कहा, “मैं वहां पर ‘एक दिन’ फिल्म के गानों की रिकॉर्डिंग के लिए गया था। मैंने उन्हें मेरे लिए गाने के लिए जैसे-तैसे मनाया है। वह फिल्म में जुनैद के किरदार के लिए गा रहे हैं। ‘एक दिन’ उनके पुराने कमिटमेंट में से एक है, इसलिए वह इसे पूरा करना चाहते हैं। हमारी फिल्म में कुल 5 गाने हैं और पांचों उन्होंने ही गाए हैं।”

आमिर ने अरिजीत सिंह की तारीफों के पुल बांधेआमिर खान ने अरिजीत सिंह (Arijit Singh) के बारे में बातचीत करते हुए उन्हें वंडरफुल पर्सन बताया। इसके साथ ही उन्होंने कहा, “उन्होंने सभी गाने बहुत ही अच्छे गाए हैं। यह फिल्म इंडस्ट्री के लिए और हम सब जो उनकी सिंगिंग के फैंस हैं, उन सभी के लिए बहुत दुखद बात है।” इसके अलावा जुनैद की फिल्म ‘एक दिन’ के लिए 5 गाने रिकॉर्ड करने के लिए आमिर ने अरिजीत सिंह को धन्यवाद भी दिया।

पहली बार साई पल्लवी संग बनेगी जुनैद की जोड़ीफिल्म ‘एक दिन’ की बात करें तो फिल्म में जुनैद के साथ साई पल्लवी मुख्य भूमिका में हैं। मूवी के निर्देशन की कमान सुनील पांडे ने संभाली है और फिल्म के निर्माता आमिर खान और अपर्णा पुरोहित हैं। यह फिल्म 1 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here