
नई दिल्ली : भारत में कई सेगमेंट में Honda Cars की ओर से वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की किसी गाड़ी को अगर इस महीने खरीदने का मन बना रहे हैं तो किस गाड़ी पर फरवरी 2026 में कितना Discount Offer किया जा रहा है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
Honda Amaze पर कितनी होगी बचतहोंडा की ओर से कॉम्पैक्ट सेडान कार के तौर पर Honda Amaze को ऑफर किया जाता है। निर्माता की ओर से इस महीने इस गाड़ी को खरीदने पर 57 हजार रुपये तक के डिस्काउंट ऑफर को दिया जा रहा है। Honda Amaze की तीसरी जेनरेशन की एक्स शोरूम कीमत 7.47 लाख रुपये से शुरू होती है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 10 लाख रुपये है। इस कार की दूसरी जेनरेशन पर भी इस महीने 68 हजार रुपये के ऑफर दिए जा रहे हैं।
Honda City पर भी होगी बचतहोंडा की ओर से मिड साइज सेडान के तौर पर सिटी को ऑफर किया जाता है। फरवरी 2026 के दौरान इस कार पर भी निर्माता की ओर से डिस्काउंट ऑफर किए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक इस महीने होंडा सिटी को खरीदने पर अधिकतम 1.28 लाख रुपये तक की बचत की जा सकती है।
सामान्य सिटी के साथ ही इसके हाइब्रिड वर्जन Honda City e:HEV पर इस महीने 1.97 लाख रुपये के ऑफर दिए जा रहे हैं। Honda City की एक्स शोरूम कीमत 11.95 लाख रुपये से हो जाती है और इसके हाइब्रिड वर्जन की एक्स शोरूम कीमत 19.48 लाख रुपये से शुरू होती है।
Honda Elevate पर कितनी होगी बचतहोंडा की ओर से मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में Honda Elevate को ऑफर किया जाता है। फरवरी 2026 के दौरान अगर आप इस एसयूवी को खरीदने का मन बना रहे हैं, तो इस महीने में इस एसयूवी पर निर्माता की ओर से 2026 में बनी यूनिट्स पर अधिकतम 1.48 लाख रुपये का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। इसकी एक्स शोरूम कीमत 11.60 लाख रुपये है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 16.57 लाख रुपये है।



