Home क्रिकेट टीम इंडिया को लगा झटका, धाकड़ ओपनर अभिषेक शर्मा अस्पताल में भर्ती,...

टीम इंडिया को लगा झटका, धाकड़ ओपनर अभिषेक शर्मा अस्पताल में भर्ती, क्या नहीं खेल पाएंगे अगला मैच?

0

 T20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच टीम इंडिया की चिंता बढ़ गई है। सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। पेट में संक्रमण के चलते अभिषेक पिछले 2 दिनों से दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती है। युवा सलामी बल्लेबाज की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद टीम मैनेजमेंट अलर्ट मोड में है, खासकर तब जब भारत को अगले मुकाबले में नामीबिया से भिड़ना है। इससे पहले दिन में टीम इंडिया के सहायक कोच रयान टेन डोशेट ने बताया था कि अभिषेक ‘स्टमक अपसेट’ से जूझ रहे हैं, इसी वजह से वह दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम नामीबिया मैच से पहले टीम के ट्रेनिंग सेशन में शामिल नहीं हो पाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here