
एस एच अज़हर अमन पथ दंतेवाड़ा किरंदुल :सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के कड़ाई से पालन को सुनिश्चित करने के लिए पुलिस अधीक्षक गौरव राय के निर्देशन में चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत किरंदुल पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है।
10 फरवरी 2026 को किरंदुल शहर में विशेष चेकिंग के दौरान 5 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कस्टमाइज्ड (मॉडिफाइड) साइलेंसर लगे पाए गए, जिनसे तेज आवाज निकल रही थी और ध्वनि प्रदूषण हो रहा था। इससे आम लोगों को असुविधा हो रही थी।
प्रभावित वाहनों के नंबर इस प्रकार हैं:
CG-18-L-1808
CG-04-LP-7261
CG-12-M-9531
CG-19-BD-0663
CG-18-J-8975
थाना प्रभारी किरंदुल संजय यादव और उनके स्टाफ ने सभी चालकों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 182(क)4 के तहत कार्रवाई की। प्रत्येक वाहन पर 5,000 रुपये का चालान काटा गया, जिससे कुल 25,000 रुपये की जुर्माना वसूली की गई।
मौके पर ही सभी कस्टमाइज्ड साइलेंसर निकाल दिए गए। पुलिस ने चालकों को सख्त हिदायत दी कि दोबारा ऐसा साइलेंसर न लगाएं और यातायात नियमों का पूर्ण पालन करें।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर.के. बर्मन एवं एसडीओपी कमलजीत पाटले के मार्गदर्शन में यह अभियान जारी है, ताकि शहर में ध्वनि प्रदूषण और अनुशासनहीनता पर अंकुश लगाया जा सके। पुलिस ने युवाओं से अपील की है कि वे वाहनों में कोई अवैध मॉडिफिकेशन न करवाएं और सुरक्षित व शांतिपूर्ण यातायात में सहयोग



