
राधेश्याम सोनवानी गरियाबंद :- राज्य सरकार ने गरियाबंद जिला के विकासखंड मैनपुर के ग्राम तुहामेटा एनीकट निर्माण कार्य के लिए 356.36 लाख (तीन करोड़ छप्पन लाख छत्तीस हजार रूपए) की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है, भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ के सहसंयोजक मुरलीधर सिन्हा ने बताया कि जल्द ही निर्माण कार्य जलसंधान विभाग गरियाबंद निर्माण कार्य प्रारम्भ करेंगे । भाजपा वरिष्ठ नेता मुरलीधर सिन्हा कहा है कि प्रस्तावित एनीकट निर्माण से क्षेत्र में भू _जल संवर्धन को बढ़ावा मिलेगा और कृषकों द्वारा लगभग 55 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा विकसित की जायेगी। उक्त परियोजना को वित्त एवं योजना विभाग की समिति द्वारा अनुशंसित किए जाने के पश्चात मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ सरकार विष्णुदेव साय एवं विभागीय मंत्री जलसंधान विभाग आदरणीय श्री केदार कश्यप द्वारा प्रशासकीय स्वीकृति का अनुमोदन प्रदान किया गया । उक्त परियोजना की स्वीकृति पर प्रदेश सहसंयोजक भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ मुरलीधर सिन्हा ने हर्ष व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं जलसंसाधन मंत्री केदार कश्यप को धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया है ।



