
संदीप छाबड़ा खरोरा अमनपथ:- पीएम श्री भरत देवांगन शासकीय उत्कृष्ट हिन्दी एवं अंग्रेज़ी माध्यम विद्यालय, खरोरा में शाला वार्षिकोत्सव “प्रयास” का आयोजन अत्यंत हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण रंग-बिरंगी साज-सज्जा एवं उत्सवमय उल्लास से सराबोर रहा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पद्मश्री श्री अनुज शर्मा(विधायक धरसीवां) रहे, जिन्होंने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ संस्कार, संस्कृति एवं राष्ट्र निर्माण में योगदान देने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने के साथ उनके आत्मविश्वास को भी सुदृढ़ करते हैं।
कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे तिलक राम देवांगन पूर्व राज्यमंत्री (म.प्र.) साथ ही विशिष्ट अतिथि नवीन अग्रवाल अध्यक्ष, जिला पंचायत रायपुर, टिकेश्वर मनहरे अध्यक्ष, जनपद पंचायत तिल्दा, सुनीता सोनी अध्यक्ष नगर पंचायत खरोरा ने अपने उद्बोधन में विद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों, अनुशासन एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की सराहना की तथा शिक्षकगण एवं शाला प्रबंधन समिति के प्रयासों को प्रशंसनीय बताया।
प्राचार्य रजनी मिंज द्वारा विद्यालय का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। इस प्रतिवेदन में विद्यालय की उपलब्धियों, शैक्षणिक और पाठ्येतर गतिविधियों के बारे में जानकारी दी गई।
वार्षिकोत्सव के सांस्कृतिक सत्र में विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत कर्मा, सुवा, पंथी, राजस्थानी गीत, बस्तियां गीत, दक्षिण भारतीय गीत, पंजाबी गीत, मराठी गीत, उत्तराखंड भाषा गीत, गुजराती गीत, बंगाली गीत, कश्मीरी गीत, आध्यात्मिक गीत, एवं अन्य पारंपरिक लोक नृत्यों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति से सजी इन प्रस्तुतियों ने सभागार में उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों से भरपूर तालियाँ बटोरीं।पद्म श्री अनुज शर्मा और अन्य विशिष्ट अतिथियों के करकमलों से राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न खेलों में भाग लेने वाले खिलाड़ी बच्चों को और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो सेक) शैक्षणिक भ्रमण गए विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि गण को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका सम्मान किया गया।
इस अवसर पर शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह ठाकुर ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में सहभागिता एवं सहयोग हेतु सभी अतिथियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का संचालन सुव्यवस्थित एवं प्रभावशाली ढंग से संचालन सेवानिवृत्त व्याख्याता डोमार सिंह यादव, रीतारानी वर्मा, निशिता दीक्षित, गीतांजली पान, वरिष्ठ व्याख्याता शाहिना परवीन ने किया, जिससे संपूर्ण आयोजन सफल एवं अविस्मरणीय बन सका। वार्षिकोत्सव “प्रयास” ने विद्यालय की शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक चेतना को सशक्त रूप से प्रदर्शित किया।
इस वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में प्राचार्य रजनी मिंज, शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष नरेंद्र सिंह ठाकुर, सांसद प्रतिनिधि दुलेश साहू, विधायक प्रतिनिधि सुमित सेन, रश्मि वर्मा, खरोरा मंडल अध्यक्ष सोना वर्मा, गुरजीत कौर, संजीव देवांगन, गुरदीप सिंह छाबड़ा, यज्ञदत्त शर्मा, सुनील नायक, सचिन अग्रवाल, पंचराम यादव, नगर पंचायत खरोरा समस्त पार्षदगण, सेवानिवृत्त शिक्षक सुरेश साहू, सीताराम यादव, के.आर.वर्मा, पूर्व अध्यक्ष अनिल सोनी, डॉक्टर अमीन खान, भरत पंसारी, शब्बीर खान, पत्रकारगण वकार आलम, निलेश गोयल, रोहित वर्मा, अजय कुमार वर्मा, केशव पाल, श्रवण भोई, रमेश शर्मा, दीपक पाल, हिन्दी अंग्रेज़ी माध्यम विद्यालय के समस्त स्टाफ व सम्पूर्ण विद्यालयीन छात्र/छात्राएं उपस्थित थे



