Home छत्तीसगढ़ नवीन महाविद्यालय में वार्षिक सम्मेलन एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन

नवीन महाविद्यालय में वार्षिक सम्मेलन एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन

0

रिपोर्टर मुन्ना पांडेय सरगुजा : प्रत्येक वर्ष की भांति शासकीय नवीन महाविद्यालय लखनपुर में 12 फरवरी दिन गुरुवार को वार्षिक स्नेह सम्मेलन एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय केबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ शासन राजेश अग्रवाल जी रहे। लेकिन किसी कारणवश कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सकें। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सावित्री दिनेश साहू ने किये। विशिष्ट अतिथि के रूप में विजय अग्रवाल माननीय सदस्य जिला पंचायत सरगुजा, श्री दिनेश साहू माननीय भाजपा जिला उपाध्यक्ष, श्री विश्वनाथ गुप्ता माननीय पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत लखनपुर श्रीमती शशि कला विक्रम सिंह माननीय अध्यक्ष जनपद पंचायत लखनपुर श्री राजेंद्र प्रसाद जायसवाल माननीय जिला अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा सरगुजा, दिनेश बारी मंडल अध्यक्ष रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के छायाचित्र में धूप दीप प्रज्वलित कर किया गया। नवीन महाविद्यालय परिवार ने मचासीन अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ भेंट कर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व नगर अध्यक्ष विश्वनाथ गुप्ता ने कहा शासकीय विद्यालय में अध्यनरत छात्र-छात्राएं अनुशासन में रहते हुए अपने माता-पिता गुरुजनों का सम्मान करते हुए पूरे लगन से पढ़ाई पर ध्यान दें और महाविद्यालय का नाम रोशन करें।
इसी कड़ी में छात्र प्रतिनिधि शालिनी राजवाड़े ने महाविद्यालय के व्यवस्थाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा महाविद्यालय भवन निहायत ज़रूरी है जिसका निर्माण अति शीघ्र हो, इलेक्ट्रॉनिक शिक्षा,खेलकूद के लिए पर्याप्त संसाधन हो साथ ही महाविद्यालय में पुस्तकालय होनी चाहिए इसके अलावा दूसरे जरूरियात के संसाधनों की मांग अतिथियों के सम्मुख रखी।

मंडल महामंत्री विक्रम सिंह ने छात्र-छात्राओं को गुरू जनों का आदर करते हुये अच्छी तरह से तालीम हासिल करने प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पहले जब कॉलेज नहीं हुआ करता था दूरदराज के छात्र छात्राओं को दूसरे शहरों में पढ़ाई करने के लिए जाना पड़ता था। लेकिन यह सौभाग्य की बात है कि लखनपुर में नवीन महाविद्यालय के खुल जाने से आसपास क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को इसका लाभ मिल रहा है। उद्बोधन के कड़ी में भाजपा नेता बृज किशोर पांडे ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुये कहा इम्तिहान के नजदीक आने पर ही आप छात्र छात्राएं पढ़ाई पर ध्यान देते हैं जबकि पहले से तैयारी करनी चाहिए। भाजपा जिला उपाध्यक्ष दिनेश साहू ने इंटरनेट कनेक्शन तत्काल लगाने की बात कही। साथ ही भवन निर्माण होने की जानकारी दी। साथ ही पुस्तकालय खेलकूद मैदान कैंटिन बनाये जाने आश्वासन दिया साथ ही मोबाइल फोन के सदुपयोग एवं दुरूपयोग पर अपने विचार व्यक्त किये।कार्यक्रम में शामिल अतिथियों ने छात्र-छात्राओं द्वारा बनाए गए रंगोली विभिन्न विषयों में बनाये मॉडल का अवलोकन किया। जिसमें ताजमहल इंडिया गेट, सिंधु घाटी सभ्यता से जुड़ी कलाकृति मानव मस्तिष्क एटीएम मशीन तथा अन्य विषयों में बनाए गए मॉडल का अवलोकन किया । छात्र-छात्राओं को इस प्रयास के लिए बधाइयां दी।

नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सावित्री दिनेश साहू ने विद्यार्थियों को अच्छी तरह से पढ़ाई करने के लिए ज़ोर देते उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभ कामनाएं दी।जनपद अध्यक्ष श्रीमती शशिकला विक्रम सिंह ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। सम्बोधन के कड़ी में राजेंद्र जायसवाल ने कहा कि -बड़े भाई केबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल के साथ लखनपुर से 25 किलोमीटर दूर अम्बिकापुर पढ़ने जाते थे। क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए अब साधन सुलभ हो गया है। लखनपुर के नवीन महाविद्यालय में पढाई कर रहे हैं।दौरान कार्यक्रम के छात्र छात्राओं ने लोक संस्कृति से जुड़े गीत नृत्य की रंगारंग प्रस्तुति देकर दर्शक दीर्घा में बैठे लोगो को मंत्र मुग्ध कर दिया। अतिथियों ने कार्यक्रम आयोजन के लिए महाविद्यालय परिवार को शुभकामनाएं दी ।तथा प्रतिभागी छात्र छात्राओं को अपने करकमलों से पुरस्कार वितरण कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में सुरेंद्र साहू यतेंद्र पांडेय जयप्रकाश साहू प्राचार्य डॉक्टर एस0के0 श्रीवास्तव श्री दिलीप कुमार पैकरा युवा उत्सव प्रभारी कुमारी उर्मिला श्रीमती बिदू रानी सिंह प्रोफेसर डी0पी0 साहू छात्रसंघ प्रभारी श्री सुनील कुमार छात्र प्रतिनिधि कुमारी शालिनी राजवाड़े छात्र प्रतिनिधि तमाम अधिकारी कर्मचारी छात्र-छात्राएं काफी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम कि संचालन प्रेम चंद यादव ने किया। इस मौके पर अतिथियों को साल श्री फल मोमेंटो देकर ससम्मानित विदाई दी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here