Home छत्तीसगढ़ वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, पुरानी बस्ती पुलिया निर्माण को मिली करोड़ो...

वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, पुरानी बस्ती पुलिया निर्माण को मिली करोड़ो की मंजूरी

0

जो वादा किया उसे पूरा करके दिखाया,क्षेत्र वासियो ने आभार जताया

संवाददाता अमनपथ राजूनाथ जोगी नगरी : कहते हैं कि लोग चुनाव जीतने के लिए अनेकों वादे करते हैं और चुनाव जीतते ही उन वादों को भुला देते हैं लेकिन नगर पंचायत नगरी के अध्यक्ष पद के चुनाव में इस बार बलजीत छाबड़ा ने नगर वासियो से जिन वादों को किया था उनमे से बहुत से वादे कार्यकाल के प्रथम वर्ष में ही पूर्ण हो गए।
नगरी सहित आस पास के किसानों की सबसे पुरानी व महत्वपूर्ण मांग पुरानी बस्ती से मोदे मार्ग पर पुलिया निर्माण की।इस मांग को वर्षों से करते आ रहे किसानों के समक्ष कई जन प्रतिनिधि चुनाव जीत कर आये और वादों के झूलों में झुलाकर चले गए किंतु पूल निर्माण का सपना हकीकत की धरातल पर नही उतर सका।

कहते हैं न जब किसी कार्य को पूरा करने का बीड़ा उठा लो तो वो पूरा होकर ही रहती है।वर्तमान नगर पंचायत के गठन पश्चात सबसे बड़ी मांगो में शामिल पुरानी बस्ती पुलिया निर्माण को आखिरकार अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा उपाध्यक्ष विकास बोहरा वार्ड पार्षद शंकर देव हरिसे साहू असकरण पटेल सहित सभी पार्षदों के प्रयास से 3 करोड़ 31 लाख 46 हजार की प्रशासकीय स्वीकृति मिल चुकी है।जिससे नगरी सहित मोदे,खम्हरिया, बिरनपुर के कृषकों में हर्ष का माहौल है।इस पुलिया निर्माण की स्वीकृति से कृषकों की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी होने जा रही है और उनकी समस्याओं का अंत होता नजर आ रहा है।पुरानी बस्ती सहित बिरनपुर मोदे के कृषकों ने बताया कि महानदी पर पुल नही होने से कृषि कार्यो में अत्यंत परेशानी होती थी।आवागमन के अभाव में कृषि कार्य प्रभावित होता था व लाखो रुपये की हानि प्रति वर्ष किसानों को होती थी साथ ही अनेक दुर्घटनाये घटित होती थी जिससे अब इनको निजात मिलेगी।

महानदी पर पुरानी बस्ती मोदे मार्ग पर 3करोड़ 31 लाख 46 हजार के पुलिया निर्माण की स्वीकृति पर नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा ने कहा कि नगर पंचायत अध्यक्ष चुनाव में यह सबसे बड़ी मांग थी जिसे पूरा करने के लिए उन्होंने उपाध्यक्ष विकास बोहरा व पार्षदों के सहयोग से पूरा प्रयास किया जिसे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के विकास परक सोच ने मार्ग दिखाया व उप मुख्यमंत्री अरुण साव के किसानों के प्रति स्नेह ने तत्काल अमलीजामा पहनाया।जिले के चहुमुखी विकास के लिए संकल्पित पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर,नगर निगम धमतरी महापौर रामु रोहरा,जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस के नेतृत्व व पूर्व विधायक द्वय पिंकी शिवराज शाह व श्रवण मरकाम के विकास परक मार्गदर्शन ने पुरानी बस्ती नगरी सहित क्षेत्र वासियो के लिए ये करोड़ो की सौगात प्राप्त हुई है।अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा ने कहा कि उनका उद्देश्य है कि चुनाव में किये गए सभी वादों को कार्यकाल के प्रथम वर्ष में ही पूर्ण करना और उनकी टीम इस दिशा में शत प्रतिशत खरा उतर रही है।

पुरानी बस्ती नगरी के महानदी पर पुलिया निर्माण की स्वीकृति ने जहां एक ओर लोगो मे हर्ष का माहौल है और अपने नगर पंचायत सहित जन प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त कर रहे हैं वही लोगो मे यह विश्वास बलवती हो गई है कि अब नगरी नगर विकास की एक नई इबारत लिखने की दिशा में सरपट दौड़ रहा है। कार्यक्रम में पार्षद राजा पवार देवचरण ध्रुव नरेश पटेल विनीता कोठारी चेलेश्वरी साहू अलका साव डागेश्वरी साहू अश्वनी निषाद अंबिका ध्रुव असकरण पटेल शंकरदेव हरीश साहू एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विकल गुप्ता नागेंद्र शुक्ला कमल डागा नंदकुमार यादव सहदेव राम साहू मोहन नाहटा हृदय साहू सरपंच नर्सिंग मरकाम मंडल महामंत्री रूपेंद्र साहू सहितगजानंद नाग, शंभूनाथ चिंडा,टीका राम गौर, दिनेश्वर सोम,टीकम साहू,मनोज नाग, द्वारू राम साहू,अवध राम साहू, देवेन्द्र साहू, फूलसिंह निषाद,संतोष निषाद,धीरज नाग,गोलू निषाद,हेमलाल चिंदा, निखिल सोम हेमनाथ निषाद संतोष गौर,छोटेलाल साहू, किंजल साहू योगेश साहू

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here