Home छत्तीसगढ़ फाइलेरिया की दवा खाते ही पांच छात्र छात्राओं की हालत बिगड़ी,अस्पताल में...

फाइलेरिया की दवा खाते ही पांच छात्र छात्राओं की हालत बिगड़ी,अस्पताल में ईलाज जारी

0

रिपोर्टर मुन्ना पांडेय सरगुजा : थाना क्षेत्र लखनपुर के ग्राम पंचायत कोसगा के शासकीय माध्यमिक शाला मे अध्ययनरत छात्र छात्राओं को 12 फरवरी दिन गुरुवार को फाइलेरिया की दवा खिलाई गई दवा खाते ही पांच बच्चों की तबियत अचानक बिगड़ने लगी जिससे स्कूल में अफरा तफरी मच गया। दरअसल फाइलेरिया उन्मूलन के दृष्टिगत शासन प्रशासन स्तर से मुहिम चला कर सभी उम्र के लोगों को फाइलेरिया की दवा खिलाया जाना है। इसी कड़ी में शा0 मा0 शाला कोसगा में पढ़ने वाले बच्चों को मितानिन दीदीयो द्वारा फाइलेरिया की दवा दी गई।

लेकिन दवा खाते ही पांच बच्चे 1-कु0 पार्वती भूईया पिता महेश्वर कक्षा 7 वी 2–कु0 मोनिका भूईया पिता राजू राम कक्षा 6 वीं 3–एंजल कुमार पिता बबलू राम कक्षा 7वीं 4–कु0 अमृता पिता शिव भजन राम कक्षा 6 वीं 5-कु0 तन्नू पिता अभिमन्यु कक्षा 6 वीं का अचानक तबियत बिगड़ने लगा चक्कर के साथ उल्टियां होने लगी। स्कूल में अफरातफरी मच गया। आनन फानन में स्कूली बच्चों को उनके माता-पिता गुरुजनों द्वारा प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लखनपुर लाया गया। तत्काल ईलाज शुरू की गई छात्र छात्राओं के हालात में सुधार होने लगा। दूसरे दिन शुक्रवार को भी अस्पताल में दो स्कूली बच्चों का ईलाज जारी है। प्रभावितों के माता-पिता ने बताया इलाज के बाद से बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार हुआ है , और ठीक है।

बयान –
इस संबंध में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ ओ0 पी0 प्रसाद से चर्चा करने पर उन्होंने कहा फाइलेरिया दवा का कोई ग़लत प्रभाव नहीं होता। लेकिन कभी कभार किसी किसी को ऐसा हो जाता है। एहतियातन बच्चों का ईलाज जारी है। और सभी बच्चे स्वस्थ ठीक है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here