Home क्रिकेट IND vs PAK: क्या पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलेंगे अभिषेक शर्मा? कप्तान...

IND vs PAK: क्या पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलेंगे अभिषेक शर्मा? कप्तान सूर्यकुमार यादव का आया अब जवाब

0

भारत और पाकिस्तान के बीच में 15 फरवरी को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसको खेलने के लिए टीम इंडिया 13 फरवरी की देर रात कोलंबो पहुंच गई थी। वहीं टीम इंडिया के स्टार ओपनिंग बल्लेबाज अभिषेक शर्मा जो पिछले मुकाबले में पूरी तरह से फिट नहीं होने की वजह से बाहर थे, उनकी पाकिस्तान के खिलाफ मैच में वापसी को लेकर कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 14 फरवरी को मुकाबले से एक दिन पहले हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा अपडेट दिया है। टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा अगर पाकिस्तानी कप्तान चाहते हैं कि हम अभिषेक को खिलाएं, तो ठीक है, वह कल खेलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here