
- भारत में 30 मिलियन वर्ग फुट के प्रोजेक्ट्स के साथ बड़े पैमाने पर विस्तार
- अमेरिका और दुबई के बाज़ार में प्रवेश की घोषणा की
- देश में एक विश्वसनीय और तेजी से विकसित हो रहे रियल एस्टेट ब्रांड के रूप में उभर रहा है
- कंपनी ने ऐतिहासिक 10:90 पेमेंट मॉडल लॉंच किया
हैदराबाद, : रियल एस्टेट फर्म अनविता ग्रुप तेजी से एक बड़े विस्तार की ओर बढ़ रही है। ग्रुप के चेयरमैन बोप्पना अच्युता राव ने बताया कि अनविथा के पास वर्तमान में 10 मिलियन वर्ग फुट में फैली प्रोजेक्ट्स अंडर कंस्ट्रक्शन हैं, जिनमें लगभग 4,200 यूनिट्स शामिल हैं।

इसके अतिरिक्त, 20 मिलियन वर्ग फुट में फैले प्रोजेक्ट्स अप्रूवल के विभिन्न चरणों में हैं। अपनी विस्तार रणनीति के तहत, कंपनी हैदराबाद में तीन और विशाखापत्तनम और विजयवाड़ा में एक-एक नए प्रोजेक्ट्स शुरू करने की योजना बना रही है, जिनमें कुल मिलाकर लगभग 11,000 यूनिट्स होंगी।
कंपनी का लक्ष्य 2029 तक सभी पांच प्रोजेक्ट्स को पूरा करना है। अच्युता राव ने बताया कि प्रोजेक्ट्स को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार डिजाइन किया जा रहा है, जिसमें फ्लोर प्लानिंग, क्लब हाउस, माहौल और लाइफस्टाइल संबंधी सुविधाओं जैसे क्षेत्रों में ग्राहकों की प्रतिक्रिया को शामिल किया गया है।
ग्लोबल एक्सपेंशन
तेलुगु भाषी राज्यों में अपनी मजबूत उपस्थिति स्थापित करने के बाद, अनविता अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विस्तार कर रही है। अमेरिका में, कंपनी ने डलास, टेक्सास में 17 एकड़ में फैले एक रेज़िडनेशियल प्रोजेक्ट शुरू की है और साथ ही वहां अपना अंतरराष्ट्रीय कॉर्पोरेट ऑफिस भी स्थापित कर रही है। इसके अतिरिक्त, अमेरिका में 500 एकड़ में फैले 1,700 विला वाला एक विशाल प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है। कंपनी ने इस साल के अंत में दुबई में एक नई रियल एस्टेट प्रोजेक्ट शुरू करने की योजना की भी घोषणा की है।
शानदार फाइनेंस स्कीम
अनविता ग्रुप ने घर खरीदारों पर वित्तीय बोझ कम करने के लिए अपनी अभिनव 10/90 गृह खरीद योजना की घोषणा की है। इस योजना के तहत, ग्राहकों को फ्लैट की लागत का केवल 10% अग्रिम भुगतान करना होगा, जबकि ईएमआई का भुगतान घर सौंपे जाने के बाद ही शुरू होगा। इस प्रोजेक्ट का लॉंच अनविता ग्रुप के चेयरमैन बोप्पना अच्युता राव और कंपनी के ब्रांड एंबेसडर, पद्म भूषण पुरस्कार विजेता नंदामुरी बालकृष्ण ने संयुक्त रूप से किया।
अच्युता राव ने कहा, “कई ग्राहकों के पास पहले से ही ऋण हैं, और घर का पजेशन मिलने से पहले ही ईएमआई का भुगतान करना उनके लिए अतिरिक्त बोझ बन जाता है। इस 10/90 योजना के तहत, अनविता निर्माण पूरा होने और घर सौंपे जाने तक यह ज़िम्मेदारी उठाएगी। इस पहल से अधिक परिवारों को अपना घर खरीदने का सपना पूरा करने की प्रेरणा मिलेगी।”
बालकृष्ण ने कंपनी की कस्टमर सेंट्रिक फ़िलासफ़ी की प्रशंसा करते हुए कहा, “ग्राहक द्वारा इन्वेस्ट किए गए प्रत्येक रुपये का वास्तविक मूल्य प्रदान करना, अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट्स अनुभव का लाभ उठाना, बेस्ट प्राइस ऑफर करना और प्लेटिनम-ग्रेड स्टैंडर्ड्स का पालन करना – ये वे ताकतें हैं जो अनविता की प्रतिष्ठा को बढ़ाती हैं।”



