Home छत्तीसगढ़ शराबी बाइक चालक पर हुई कार्रवाई ₹15,000 का जुर्माना

शराबी बाइक चालक पर हुई कार्रवाई ₹15,000 का जुर्माना

0

एस एच अज़हर अमन पथ दंतेवाड़ा : जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और यातायात नियमों के सख्ती से पालन के लिए पुलिस द्वारा निरंतर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक गौरव राय के निर्देशन में 11 फरवरी 2026 को बांगाबाड़ी तिराहा, पातररास में यातायात पुलिस ने चेकिंग की।एक्सट्रीम स्पोर्ट्स मोटरसाइकिल (CG18L5708) चालक संजय कश्यप (30 वर्ष, निवासी कतियाररास) को बिना हेलमेट और शराब के नशे में वाहन चलाते पकड़ा गया। ब्रीथ एनालाइजर टेस्ट में नशा सिद्ध होने पर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185, 129/194, 146/196 एवं 179(1) के तहत कार्रवाई की गई।

प्रकरण की सुनवाई के बाद 19 फरवरी 2026 को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, दंतेवाड़ा ने आरोपी को दोषी करार देते हुए ₹15,000 का अर्थदंड लगाया।

यातायात पुलिस की अपील:
नशे में वाहन न चलाएं, हेलमेट और अन्य नियमों का पालन करें। अपनी और दूसरों की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार बनें। सड़क सुरक्षा में सहयोग करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here