
नई दिल्ली : दिव्या दत्ता स्टारर एक दमदार वेब सीरीज के साथ बहुत जल्द ओटीटी पर दस्तक देने वाली हैं। इसका नाम है चिरैया और ये शादी के बाद महिलाओं के शरीर पर हक जताने वाले पुरुषों पर एक चोट करती है।
भारतीय घरों में अन्याय बहुत समय से बसा हुआ है और हर कोई इसे बहुत ही कैजुअली लेता है लेकिन ऐसा है नहीं। दिव्या दत्ता की फिल्म चिरैया इस पर सवाल करती है। यह वेब सीरीज जल्द ही जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी।
लीड रोल में नजर आएंगी दिव्या दत्ताटीजर की शुरुआत एक शादी का सीन दिखाया गया है जिसमें दुल्हन पूजा एक नए फेज में एंट्री करने वाली है ये कामना करते हुए कि उसका आने वाला भविष्य उज्ज्वल होगा। इस सीरीज को शशांत शाह ने डायरेक्ट किया है और एसवीएफ एंटरटेनमेंट इसके निर्माता हैं। सीरीज में दिव्या दत्ता के साथ संजय मिश्रा लीड रोल में नजर आएंगे। उनके अलावा सिद्धार्थ शॉ, प्रसन्ना बिष्ट, फैसल राशिद, टीनू आनंद, सरिता जोशी और अन्य कलाकार शामिल हैं।
किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीजइसका टीजर शादी और उसके बाद बनने वाले रिश्ते की सहमति पर सवाल करता है। जियो हॉटस्टार ने ऐसे ही तीखे सवाल के साथ इसका टीजर शेयर किया है जिसके कैप्शन में लिखा है- ‘सात फेरों से रिश्ता बनता है, हक नहीं मिलता।’
इन विषयों पर करती है सवालचिरैया समाज के सामने एक कठिन लेकिन आवश्यक प्रश्न उठाती हैं कि यदि विवाह के बाद पति द्वारा पत्नी पर जबरदस्ती की जाती है, तो क्या ये सिर्फ इसलिए अपराध नहीं कहा जा सकता क्योंकि दोनों विवाहित हैं? मैरिज सर्टिफिकेट लाइसेंस का काम करता है, जबकि अपने साथी के कृत्यों पर चुप रहने वाली महिला अपनी सहमति नहीं देती।



