Home छत्तीसगढ़ लायंस क्लब प्राइड ने किया नई लेदरी में कैंसर जागरूकता अभियान

लायंस क्लब प्राइड ने किया नई लेदरी में कैंसर जागरूकता अभियान

0

मनेन्द्रगढ़ : सामाजिक सरोकारों में अग्रणी भूमिका निभा रही Lions Club Pride द्वारा शासकीय कन्या पूर्व माध्यमिक शाला नई लेदरी में बच्चों के कैंसर विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को कैंसर के प्रारंभिक लक्षणों, बचाव के उपायों एवं समय पर जांच की महत्ता से अवगत कराना था।
कार्यक्रम में क्लब की पदाधिकारियों ने छात्राओं को संबोधित करते हुए बताया कि यदि शरीर में कोई भी असामान्य परिवर्तन, लगातार कमजोरी, बिना कारण बुखार, गांठ या अन्य लक्षण दिखाई दें तो उसे नजरअंदाज न करें और तुरंत चिकित्सकीय परामर्श लें। उन्होंने कहा कि समय पर पहचान और उचित उपचार से बच्चों में कैंसर के अधिकांश मामलों का सफल इलाज संभव है।

इस दौरान छात्राओं को जागरूकता संबंधी पत्रक वितरित किए गए तथा संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और स्वच्छ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं क्लब सदस्यों की उपस्थिति में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।अंत में सभी ने बच्चों के स्वस्थ, सुरक्षित और जागरूक भविष्य के लिए सतर्क रहने का संकल्प लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here