Home मनोरंजन टॉक्सिक-धुरंधर 2 की टक्कर से निराश डायरेक्टर, क्लैश को बताया दुर्भाग्यपूर्ण, बोले-...

टॉक्सिक-धुरंधर 2 की टक्कर से निराश डायरेक्टर, क्लैश को बताया दुर्भाग्यपूर्ण, बोले- एक-दूसरे का बिजनेस खा जाएंगी

0

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ दिसंबर 2025 में रिलीज हुई थी और रिलीज होते ही ये बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट साबित हुई। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 1300 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन करके इतिहास रच दिया।

अब 19 मार्च को ‘धुरंधर 2’ रिलीज रिलीज हो रही है और बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म यश की ‘टॉक्सिक’ से टकराने वाली है। दोनों ही फिल्मों के निर्देशक अपनी-अपनी फिल्म की रिलीज डेट टालने को तैयार नहीं हैं। इस पर अब ‘काबिल’ निर्देशक संजय गुप्ता ने भी प्रतिक्रिया दी है और दोनों फिल्मों के क्लैश को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है।

धुरंधर 2 Vs टॉक्सिक पर संजय गुप्ता की प्रतिक्रिया

वैरायटी इंडिया से बातचीत में संजय गुप्ता ने धुरंधर 2 और टॉक्सिक के क्लैश पर प्रतिक्रिया दी। डायरेक्टर ने कहा- “मैं दोनों ही फिल्में देखूंगा, लेकिन दुर्भाग्य की बात ये है कि दोनों फिल्में एक साथ रिलीज हो रही हैं, क्योंकि दोनों का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। इस क्लैश से दोनों फिल्मों के कारोबार पर बुरा असर पड़ेगा। ये वैसा ही है जैसे मेरी फिल्म ‘काबिल’ और ‘रईस’ एक साथ रिलीज हुई थीं। अगर दोनों फिल्में अलग-अलग समय पर रिलीज होतीं तो दोनों फिल्मों को फायदा होता। हमें समझने की जरूरत है कि हम कोई अति-अमीर देश नहीं हैं और हमारे देश में लोगों के पास इतना पैसा नहीं है कि वे लगातार सिनेमाघरों में दो फिल्में देख सकें। बहुत से ऐसे लोग हैं जो एक ही महीने में दो फिल्में देखना अफॉर्ड नहीं कर सकते। यह जरूरी नहीं है, लेकिन फिर भी, फिल्म निर्माताओं के पास शायद इसके अपने कारण होंगे।”

धुरंधर 2 और टॉक्सिक का क्लैश दुर्भाग्यपूर्ण- संजय गुप्ता

संजय गुप्ता आगे कहते हैं- “दोनों ही फिल्में अच्छा प्रदर्शन करेंगी, लेकिन कोई भी अपनी कैपिसिटी तक नहीं पहुंच पाएगी। इसलिए, मुझे लगता है दोनों फिल्मों का क्लैश दुर्भाग्यपूर्ण है। मुझे धुरंधर का पहला भाग बहुत पसंद आया। अगर मुझे कुछ पसंद नहीं आता, तो मैं उसके बारे में जिक्र नहीं करता। क्योंकि देखिए, कोई भी जब कोई फिल्म या शो बनाता है तो उसके लिए पूरी मेहनत करता है। इसलिए, अगर मुझे यह पसंद नहीं आया तो भी कोई बात नहीं। ऐसी स्थिति में मुझे लगता है कि मुझे चुप रहना चाहिए और अपने काम से काम रखना चाहिए।”

कुछ पसंद आता है तो उस शेयर करता हूं- संजय गुप्ता

निर्देशक संजय गुप्ता अपनी बात जारी रखते हुए आगे कहते हैं- “अगर मुझे कुछ पसंद आता है, तो मैं उसके बारे में बात करना, उस पर अपनी राय शेयर करना पसंद करता हूं। और धुरंधर 2 की बात करूं तो एक निर्देशक होने के नाते मुझे इसकी कहानी की दिशा और बाकी सब के बारे में थोड़ा-बहुत अंदाजा है। फिल्म में हमें हमजा (रणवीर सिंह का किरदार) की पिछली कहानी देखने को मिल सकती है, कि वह ऐसा क्यों बना, और बाकी सब। देखिए, धुरंधर एक शानदार फिल्म है। मैं इसे फिल्म नहीं कहूंगा, यह एक अभूतपूर्व घटना है, यह सच में घटित हुई है।” बता दें, ‘धुरंधर 2’ और ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर एडल्ट्स’ 19 मार्च को रिलीज होने वाली हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here