
अनीता गर्ग अमन पथ ब्यूरो चीफ रायगढ़: छाल–खरसिया सड़क सुदृढ़ीकरण की स्वीकृति से क्षेत्र में खुशी की लहर — मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी का जताया आभार
रायगढ़ जिले के छाल से खरसिया मार्ग (लगभग 4.5 किलोमीटर) के सुदृढ़ीकरण कार्य हेतु साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) द्वारा लगभग ₹15.34 करोड़ की राशि स्वीकृत किए जाने पर क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है। इस महत्वपूर्ण सड़क निर्माण कार्य से क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा तथा व्यापार, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच आसान बनेगी।
भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष डोलनारायण पटेल ने इस महत्वपूर्ण स्वीकृति के लिए छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय विष्णुदेव साय जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार लगातार ग्रामीण क्षेत्रों के विकास एवं आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में कार्य कर रही है।उन्होंने कहा कि सड़क सुदृढ़ीकरण से छाल, खरसिया एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के हजारों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा तथा क्षेत्रीय विकास को नई गति प्राप्त होगी।अंत में मंडल अध्यक्ष पटेल ने समस्त क्षेत्रवासियों की ओर से माननीय मुख्यमंत्री जी का हृदय से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।



