Home छत्तीसगढ़ जिला स्तरीय कर्मा जयंती महोत्सव घोटिया में

जिला स्तरीय कर्मा जयंती महोत्सव घोटिया में

0

अमन पथ न्यूज़ बालोद से उत्तम साहू :डौंडी तहसील साहू समाज का बैठक रविवार को रखा गया जिसमें सभी तहसील पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में विशेष रूप से चर्चा में शोक कार्यक्रम में मीठा भोजन पर प्रतिबंध लगाना एवं गोधूली बेला में विवाह और समय पर बारात आना, विवाह में वस्त्र बांटने पर प्रतिबंध, मृत्यु पर कपड़ा ढकने की जगह आर्थिक सहयोग करने की चर्चा की गई एवं जिला भक्त माता कर्मा की जयंती महोत्सव घोटिया में मनाया जाने के लिए विशेष चर्चा किया गया ।जिसमें तहसील के सभी पदाधिकारी चर्चा के उपरांत ग्राम पंचायत घोटिया जिला कर्मा जयंती मनाने का निर्णय लिया गया तहसील के बैठक में तहसील साहू समाज के अध्यक्ष हिंछाराम साहू, उपाध्यक्ष भूपेंद्र साहू ,सचिव रतन साहू संगठन मंत्री पुरन साहू महिला उपाध्यक्ष कांति साहू,न्याय प्रकोष्ठ के अध्यक्ष भोज साहू, उमाकांत साहू , पूर्व अध्यक्ष सोमेश साहू,भगवान दास साहू, चुरेंद्र साहू , मदन साहू रोमन साहू श्रीमतीकैलाश बाई,साहू , एवं सभी प्रक्षेत्रीय अध्यक्ष एवं तहसील पदाधिकारी उपस्थित थे।आज जिला साहू संघ के पदाधिकारी घोटिया पहुंच कर जिला स्तरीय कार्यक्रम हेतु स्थल निरीक्षण और तहसील परिक्षेत्र और ग्राम प्रमुखों के साथ चर्चा कर कार्यक्रम की रूप रेखा तैयार करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here