Home स्वास्थ्य आलू या फिर शकरकंद…ब्लड शुगर में कौन है सबसे ज्यादा फायदेमंद?

आलू या फिर शकरकंद…ब्लड शुगर में कौन है सबसे ज्यादा फायदेमंद?

0

रसोई में आलू को ‘सब्जियों का राजा’ कहा जाता है, वहीं शकरकंद को अक्सर सिर्फ व्रत या सर्दियों के स्नैक के तौर पर देखा जाता है। लेकिन जब बात सेहत और खासकर ब्लड शुगर मैनेजमेंट की आती है, तो इन दोनों में सेहत के लिहाज से पता लगाना मुश्किल हो जाता है कि कौन सबसे ज्यादा बेहतर है? आइए जानते हैं कि आपके स्वास्थ्य और शुगर लेवल के लिए इन दोनों में से कौन सा बेहतर है।

आलू और शकरकंद में है सबसे ज्यादा बेहतर:- अगर बात आलू की करें तो इसमें पोटैशियम और विटामिन C की अच्छी मात्रा होती है। यह ऊर्जा का एक स्रोत है। हालांकि, इसमें स्टार्च ज्यादा होता है और फाइबर की मात्रा छिलका उतारने के बाद काफी कम हो जाती है। वहीं शकरकंद  विटामिन A का भंडार है इसमें फाइबर की मात्रा आलू के मुकाबले अधिक होती है, जो पाचन को धीमा करती है और पेट को लंबे समय तक भरा रखती है।

ब्लड शुगर के लिए कौन है बेहतर:- ब्लड शुगर के लिए शकरकंद में मौजूद फाइबर ब्लड शुगर को मैनेज करने में मदद करता है। इसके अलावा, इसमें ‘मैग्नीशियम’ और ‘एडिपोनेक्टिन’ नामक हार्मोन को रेगुलेट करने की क्षमता होती है, जो इंसुलिन मेटाबॉलिज्म में सुधार करता है। अगर आप आलू खाना ही चाहते हैं, तो उसे उबालकर ठंडा कर लें। ठंडा होने पर आलू में ‘रेसिस्टेंट स्टार्च’ बढ़ जाता है, जो शुगर लेवल को कम प्रभावित करता है। जो आपकी सेहत के लिए फायदेमंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here