
आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि और गुरुवार का दिन है। दशमी तिथि आज रात 12 बजकर 34 मिनट तक रहेगी। आज रात 10 बजकर 34 मिनट तक प्रीति योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 12 बजकर 12 मिनट तक मृगशिरा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज दोपहर 12 बजकर 16 मिनट पर बुध मीन राशि में वक्री होंगे। आज का दिन मेष, वृषभ और मिथुन समेत कुछ राशियों के लिए खुशियों का संकेत दे रहा है। विस्तार से बता रहे हैं कि सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा। यहां पढ़िए दैनिक राशिफल।
मेष राशि: ट्रांसफर मनपसंद जगह पर हो सकता है
मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आपका ट्रांसफर मनपसंद जगह पर हो सकता है। आज आपको उम्मीद से अधिक लाभ की संभावना बनी हुयी है। परिवार के लोगों में अंडरस्टैंडिंग बढ़ेगी। आज आपके घर पर रिश्तेदार आ सकते हैं। घर में अच्छा माहौल बना रहेगा। अगर मन में किसी प्रकार की बात आपको परेशान कर रही है, तो अपने दोस्तों से इस बारे में बात करेंगे। जीवनसाथी के साथ डिनर का प्लान बनायेंगे, इससे आपके रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी।
- शुभ रंग – काला
- शुभ अंक – 2
वृष राशि: मेहनत का परिणाम आपके फेवर में होगा
वृष राशि वालों आज आपका दिन लाभदायक रहने वाला है। आज मेहनत का परिणाम आपके फेवर में होगा। समाज में आपके सराहनीय काम का सम्मान किया जायेगा। काम में आपका कॉन्फिडेंस आपको सक्सेस दिला सकता है। शाम का समय आप अपने परिवार के साथ बिताएंगे, परिवार में हंसी खुशी का माहौल बना रहेगा। आज आपका मन पूजा पाठ में लगेगा, किसी धर्म स्थल पर भी जा सकते है। पढ़ाई में अच्छे परिणाम के लिए आप अपने बड़ों का सहयोग लेंगे। आज अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
- शुभ रंग – मैजेंटा
- शुभ अंक – 6
मिथुन राशि: सकारात्मक रवैया नौकरी में तरक्की दिलाएगा
मिथुन राशि वालों आज आपका दिन आनंद और उत्साह से भरपूर रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप अपने काम में कुछ नए बदलाव लाएंगे। आपका सकारात्मक रवैया ही आपको नौकरी में तरक्की दिलाएगा। आज आपके बॉस आपको एप्रिशिएट करेंगे। बिजनेस के लिहाज से की गई यात्राएं आपके लिये लाभकारी होगी। आज आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। आज आपकी रचनात्मक प्रतिभा खुलकर सामने आयेगी। आज ऑफिस में आपके ड्रेसिंग सेंस की तारीफ होगी। छात्रों के लिये आज का दिन अच्छा रहने वाला है।
- शुभ रंग – ग्रे
- शुभ अंक – 7
कर्क राशि: बिजनेस मीटिंग लाभदायक होगी
कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। यदि आप कंस्ट्रक्शन के बिजनेस जुड़े हुए हैं तो आपके लिए लाभ के योग हैं। आज आप अपने काम में कुछ परिवर्तन लाने का मन बना सकते हैं। दांपत्य रिश्ते में एक दूसरे पर विश्वास बनाये रखें, रिश्ता मजबूत बना रहेगा। आज आप बिजनेस मीटिंग अटेंड करने दूसरे शहर जा सकते हैं। मीटिंग आपके लिये लाभदायक साबित होगी। आज किसी मामले में आपसे सलाह ली जायेगी। लवमेट के लिये आज का दिन अच्छा रहने वाला है।
- शुभ रंग – सिल्वर
- शुभ अंक – 3
सिंह राशि: किसी पुरानी बात को लेकर उलझन में रहेंगे
सिंह राशि वालों आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आप फाइनेंस डिपार्टमेंट या सेल्स में काम करते हैं, तो आपको आपकी नॉलेज से काफी फायदा होगा। वैवाहिक जीवन में नयापन लाने के लिए जीवनसाथी को कहीं घूमाने ले जायेंगे। आज आप किसी पुरानी बात को लेकर उलझन में रहेंगे, लेकिन जल्द ही सब ठीक हो जाएगा। आज आपके अन्दर कार्यों को लेकर कॉन्फिडेंस बना रहेगा। आज कारोबार से जुड़े कुछ जरूरी काम पूरे होंगे, आप नए काम पर पूरा फोकस करेंगे। आज आप बच्चों से नई बात सीख सकते हैं।
- शुभ रंग – मैजेंटा
- शुभ अंक – 2
कन्या राशि: लंबे समय से फंसा हुआ धन मिलेगा
कन्या राशि वालों आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपकी धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आज आप किसी विशेष काम का हिस्सा बन सकते हैं। लंबे समय से फंसा हुआ धन आज आपको वापस मिल सकता है। जो लोग स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े हैं, उनके लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। आज आप खुद पर विश्वास बनाये रखें, जिससे मुश्किल परिस्थिति का डटकर सामना कर सकें। लवमेट से आज सरप्राइज मिलने से पूरे दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों के लिये आज का दिन अच्छा रहने वाला है।
- शुभ रंग – भूरा
- शुभ अंक – 8
तुला राशि: अपनी वाणी पर संयम रखना होगा
तुला राशि वालों आज आपका दिन खुशहाल बीतेगा। शिक्षा से रिलेटेड आपकी मनोकामना पूरी होगी। आपको परीक्षा में अच्छे अंकों के साथ रिजल्ट मिलेंगे। आज आप अपने खानपान पर ध्यान रखेंगे, जिससे आपकी सेहत फिट एण्ड फाइन रहेगी। एजुकेशन सेक्टर में काम कर रहे लोगों को आज अच्छा फायदा होगा। आज आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा, आपकी एक गलत बात बनते हुए कार्यों में समस्या ला सकती है। आज आप जरूरतमंद लोगों का सहयोग करेंगे, इससे आपको खुशी मिलेगी। लवमेट कहीं घूमने का प्लान बनायेंगे।
- शुभ रंग – पीला
- शुभ अंक – 4
वृश्चिक राशि: धन लाभ की संभावना बढ़ेगी
वृश्चिक राशि वालों आज आपका दिन पाजिटिव रहेगा। बिजनेस के सिलसिले में बनाई गई योजनाएं कारगर साबित होगी। आपके लिए धन लाभ की संभावना बढ़ेगी। मास कम्युनिकेशन के छात्रों के लिए खास अवसर मिलने की संभावना है। आपके अंदर कलात्मक चीजों के प्रति उत्साह पैदा होगा। आप किसी क्राफ्ट एग्जीबिशन में मित्रों के साथ जा सकते हैं। आज आप अपने अंदर सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखें। किसी भी बात के लिए तुरंत प्रतिक्रिया देने से बचें। आज संतान पक्ष से खुशखबरी मिलेगी।
- शुभ रंग – काला
- शुभ अंक – 4
धनु राशि: धैर्य से निर्णय लेने पर सफलता के आसार
धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक रहने वाला है। आज आपके सामने लाभ के कुछ नए अवसर आयेंगे। आज आपके परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। आज आपके कठिन परिश्रम का लाभ मिलने से मन में खुशी का भाव बना रहेगा। धैर्य से निर्णय लेने पर सफलता के अवसर खुलेंगे। आज आप अपने लक्ष्य से भटक भी सकते है, किन्तु अपनों का साथ आपको सही दिशा में ले जायेगा। जॉब के कुछ अच्छे ऑफर भी आज आपको मिल सकते हैं। जहां जरूरत होगी, वहां समझौता करने के लिए तैयार रहेंगे।
- शुभ रंग – लाल
- शुभ अंक – 4
मकर राशि: परिवार के लिए नई खुशियां लाने वाला दिन
मकर राशि वालों आज का दिन आपके परिवार के लिए नई खुशियां लाने वाला है। नये काम करने की सोच से आपको धन लाभ के अवसर मिलेंगे। लोग आपकी योजना पर काम करने के लिए आपसे सलाह लेंगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। छात्र अपनी पढ़ाई में नए बदलाव करेंगे। नौकरी कर रहे लोगों को आज कार्यों को समय पर पूरा करना अच्छा रहेगा। लवमेट के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाएंगे तो एक दूसरे को और अधिक जानने का मौका मिलेगा।
- शुभ रंग – बैंगनी
- शुभ अंक – 7
कुम्भ राशि: आपका सोचा हुआ काम पूरा होगा
कुम्भ राशि वालों आज आपका दिन उत्साह से भरा रहने वाला है। आपका सोचा हुआ काम आज पूरा हो जायेगा। बिजनेस साझेदार के साथ मिलकर किए गए कार्यों से आज आपको फायदा होगा। आज समाज में आपको मान सम्मान मिलेगा। अपने अच्छे स्वास्थ्य के लिए आप सीजनल फ्रूट शामिल करेंगे। आज परिवारजनों के आपसी सामंजस्य से घर की किसी समस्या का समाधान निकलेगा। आप अपने दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्लान बनायेंगे। छात्र आज अपने पढ़ाई के टाइम टेबल में बदलाव करेंगे।
- शुभ रंग – सफेद
- शुभ अंक – 8
मीन राशि: आज आपके आय में बढ़ोतरी होगी
मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। प्रॉपर्टी खरीदने का विचार बना रहे लोग आज किसी प्रॉपर्टी डीलर्स से बातचीत करेंगे। आज आपको बिजनेस के सिलसिले से राज्य से बाहर जाना पड़ सकता है। इंजीनियरिंग करने वाले स्टूडेंट्स का प्लेसमेंट अच्छा होगा। आपके अन्दर कॉन्फिडेंस बना रहेगा, उत्साह के साथ कार्यों को करेंगे तो अवश्य पूरा होगा। आज आपकी रुचि धार्मिक कार्यों में रहेगी। आज आपके आय में बढ़ोतरी होगी, जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत बनेगा।
- शुभ रंग – सिल्वर
- शुभ अंक – 8



