Home छत्तीसगढ़ छाल भाजपा मंडल अध्यक्ष डोल नारायण द्वारा कापु में हुए पिक हादसा...

छाल भाजपा मंडल अध्यक्ष डोल नारायण द्वारा कापु में हुए पिक हादसा पर किया गहरा शोक प्रकट

0

रायगढ़ : कापू क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना अत्यंत दुखद एवं हृदयविदारक है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सगाई कार्यक्रम से लौट रहे लगभग 25 लोगों से भरा पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। इस दर्दनाक हादसे में ग्राम बांगरसुता के 2 लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि ग्राम बांगरसुता के ही 11 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। गंभीर घायलों को बेहतर उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज रायगढ़ रेफर किया गया है।

यह घटना पूरे क्षेत्र के लिए अत्यंत पीड़ादायक है। दिवंगतों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से प्रार्थना है कि शोक संतप्त परिवारों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें तथा सभी घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।

प्रशासन से आग्रह है कि घायलों के समुचित एवं त्वरित उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान की जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here