Home क्रिकेट IND vs ZIM: आज भारत-जिम्बाब्वे के बीच होगा मैच, जानिए पिच और...

IND vs ZIM: आज भारत-जिम्बाब्वे के बीच होगा मैच, जानिए पिच और वेदर रिपोर्ट के साथ संभावित प्लेइंग-11

0

IND vs ZIM: भारत जिम्बाब्वे के बीच आज यानी 26 फरवरी (गुरुवार) को टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 48वां मुकाबला खेला जाने वाला है. ये मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में शाम 7: 00 बजे से खेला जाएगा, जबकि इस मकुाबले का टॉस 6:30 बजे होगा.

इस मैच में भारत की कप्तानी सूर्यकुमार यादव करते हुए नजर आएंगे, जबकि जिम्बाब्वे की कमान सिकंदर रजा के हाथों में होगी. ये मुकाबला दोनों टीमों का सुपर-8 का दूसरा मैच होने वाला है.

भारत जिम्बाब्वे को अगर सेमीफाइनल में जगह बनानी है तो उसे इस मैच को हर हाल में जीतना होगा. जो टीम इस मैच को हारेगी उसके लिए सेमीफाइनल का दरवाजा लगभग बंद हो जाएगा. तो आइए उससे पहले हम आपको इस मैच के हेड टू हेड रिकॉर्ड्स के अलावा पिच वेदर रिपोर्ट के साथ संभावित प्लेइंग-11 के बारे में बताने वाले हैं.

पिच रिपोर्ट

चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिच को स्पिन फ्रेंडली माना जाता है. यहां पर अब तक स्पिन गेंदबाजों को मदद मिलती थी, लेकिन अब यहां पर टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बल्लेबाजों को मदद मिल रही है. इस मैदान पर बल्लेबाज बड़ी पारी खेली लंबा टोटल सेट कर रहे हैं.

इस मैदान पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम 180 से 200 के बीच औसतन स्कोर बनाती है. इस पिच पर नई गेंद बल्ले पर आसानी से आती है जिससे बल्लेबाजों को शॉट लगाना आसान होता है. ये मैच रनों से भरपूर है.

यहां अब तक 9 टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच खेले गए हैं. इस दौरान 4 मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं, जबकि 5 मैच दूसरी पारी में बैटिंग करने वाली टीम ने जीते हैं.

वेदर रिपोर्ट

एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार, 26 फरवरी को चेन्नई में धूप खिली रहने वाली है. यहां का तापमान अधिकतम 31 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा, जबकि न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद है. इस मैच में बारिश की संभावना 5 प्रतिशत है. ऐसे में फैंस को पूरे मैच देखने को मिलने वाला है. यहां पर ह्यूमिडिटी 60 प्रतिशत रहने वाली है, जबकि हवा 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलने की उम्मीद हैं.

भारत जिम्बाब्वे के हेड टू हेड रिकॉर्ड्

भारत जिम्बाब्वे ने अब तक कुल 13 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं. इस दौरान भारत को 10 मैचों में जीत मिली है, जबकि जिम्बाब्वे की टीम सिर्फ 3 मुकाबलों में जीत हासिल कर पाई है.

भारत जिम्बाब्वे की संभावित प्लेइंग-11

भारत:ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (उपकप्तान), रिंकू सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह.

जिम्बाब्वे: ब्रायन बेनेट, तदिवानाशे मारुमानी (विकेट कीपर), रयान बर्ल, सिकंदर रजा (कप्तान), डियोन मायर्स, टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकिवा, वेलिंगटन मसाकाद्जा, ब्रैड इवांस, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजराबानी.

भारत के इन खिलाड़ियों पर होगी नजर

इस मैच में भारत की ओर से बल्लेबाजी के दौरान अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव शिवम दुबे पर नजरें रहने वाली हैं. तो वहीं गेंदबाजी के दौरान जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह वरुण चक्रवर्ती पर निगाहें टिकी रहेंगी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here