Home छत्तीसगढ़ होली सेलिब्रेशन के समय GGU के स्टूडेंट्स आपस में भिड़े, जमकर मारपीट

होली सेलिब्रेशन के समय GGU के स्टूडेंट्स आपस में भिड़े, जमकर मारपीट

0

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में होली सेलिब्रेशन के दौरान एक यूनिवर्सिटी के छात्र आपस में भिड़ गए। इसका वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कई छात्र आपस में मारपीट करते नजर आ रहे हैं। वीडियो बिलासपुर के कोनी स्थित गुरुघासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी का है। यहां होली के रंग उस वक्त फीके पड़ गए, जब रंगोत्सव कार्यक्रम के दौरान छात्रों के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हो गई।

मामला इतना बढ़ गया कि छात्र एक-दूसरे पर लात-मुक्कों से हमला करते नजर आए। इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे विश्वविद्यालय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।

स्टेज पर चढ़ने से शुरू हुआ विवाद

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि होली सेलिब्रेशन के दौरान अचानक छात्रों के दो गुट आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते बहस ने हिंसक रूप ले लिया और छात्र एक-दूसरे को लात-घूंसे मारते नजर आए। काफी देर तक हंगामा चलता रहा, वहीं मौके पर मौजूद अन्य छात्र बीच-बचाव करते भी दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह पूरा विवाद स्टेज पर चढ़ने को लेकर शुरू हुआ।

एबीवीपी ने आयोजित किया था कार्यक्रम

विश्वविद्यालय परिसर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने होली के अवसर पर रंगोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया था। कार्यक्रम के दौरान कुछ छात्रों द्वारा जबरन स्टेज पर चढ़ने की कोशिश को लेकर विवाद बढ़ा और फिर मारपीट में तब्दील हो गया। घटना के बाद विश्वविद्यालय परिसर में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि, अब तक इस मामले में किसी गंभीर चोट की  पुष्टि नहीं की गई है। वायरल वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन और सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here