Home मनोरंजन अक्षय कुमार इन 6 सीक्वल से मचाएंगे तहलका, हॉरर-कॉमेडी-एक्शन का मिलेगा धांसू...

अक्षय कुमार इन 6 सीक्वल से मचाएंगे तहलका, हॉरर-कॉमेडी-एक्शन का मिलेगा धांसू डोज

0
अक्षय कुमार एक बार फिर लाइमलाइट में आ गए हैं। हाल ही में उनकी अपकमिंग फिल्म भूत बंगला का मोशन पोस्टर सामने आया और फिर मूवी के पहले गाने का टीजर रिवील हुआ। इसी बीच आपको अक्षय की फिल्मों के धमाकेदार अपकमिंग सीक्वल के बारे में बताने जा रहे हैं।

अक्षय कुमार अपनी धमेकादार फिल्मों के सीक्वल लेकर आ रहे हैं। बता दें कि ये सीक्वल 2026 और 2027 में रिलीज होंगे। आइए, जानते हैं डिटेल…

अक्षय कुमार फिल्म वेलकम का तीसरा पार्ट वेलकम टू द जंगल आ रहा हैं। ये फिल्म इसी साल जून में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में तकरीबन 30 स्टार्स काम कर रहे हैं।

अक्षय कुमार की फ्रेंचाइजी ओएमजी 3 का निर्माण शुरू हो गया है, जिसमें इस बार रानी मुखर्जी लीड रोल में नजर आएंगी। इसके 2026 के मध्य में फ्लोर पर आने की उम्मीद है।

अक्षय कुमार की फ्रेंचाइजी हेरा फेरी का तीसरा पार्ट आ रहा है। परेश रावल और सुनील शेट्टी के साथ वाली ये फिल्म इसी साल यानी 2026 में फ्लोर पर आएगी और 2027 में रिलीज होगी।

स्त्री फ्रेंचाइजी की फिल्म स्त्री 3 की घोषणा कुछ महीने पहले की गई थी। इसमें भी अक्षय कुमार खास किरदार निभाते नजर आएंगे। ये फिल्म 2027 में रिलीज होगी।

हाल ही में अक्षय कुमार की फिल्म भागम भाग का सीक्वल भागम भाग 2 की अनाउंसमेंट की गई थी। बताया जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग 2026 में शुरू होगी और इसे 2027 में रिलीज किया जाएगा।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अक्षय कुमार की फिल्म सूर्यवंशी के सीक्वल की भी प्लानिंग मेकर्स द्वारा की जा रही है। फिलहाल मूवी से जुड़ी ज्यादा डिटेल सामने आई हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here