
नई दिल्ली : सलमान खान और भूमिका चावला स्टारर तेरे नाम साल 2003 में रिलीज हुई थी। सतीश कौशिक डायरेक्टोरियल इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर ठीक ठाक रिस्पॉन्स मिला लेकिन बाद में इसकी गिनती कल्ट फिल्मों में की जाने लगी। लोगों ने सलमान खान के हेयरस्टाइल को भी खूब कॉपी किया।
वहीं 27 फरवरी, 2026 को फिल्म को री-रिलीज किया गया और सलमान खान के फैंस ने थिएटर में भीड़ लगा दी। थिएटर से कई सारे वीडियो वायरल हो रहे हैं जिसमें फैंस उनके लिए हूटिंग करते नजर आ रहे हैं। सलमान खान की एंट्री के समय तो लोग दीवाने ही हो गए।
फैंस ने मूवी देखने के बाद किया ट्वीटएक फैन ने वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा, “पुराने ‘राधे भैया’ का क्रेज वापस आ गया है। सलमान खान सिर्फ एक स्टार नहीं हैं; वे एक युग हैं।” हूटिंग की आवाज सुनकर ये तो कहा जा सकता है कि सलमान के फैंस को असली सेलिब्रेशन का मतलब अच्छे से पता है। एक अन्य फैन ने लिखा थिएटर में वापसी… दिल टूटने के दर्द में वापसी… कुछ कहानियां कभी दर्द देना बंद नहीं करतीं! #तेरेनाम #सलमानखान
Back to the theatre..back to the heartbreak.. some stories never stop hurting ! #TereNaam #SalmanKhan pic.twitter.com/GLFKUlxQq6
— dk (@thefilmyyguyy) February 27, 2026
The OG ‘Radhe Bhaiya’ craze is back.
Salman Khan isn’t just a star; he’s an era. 👑 #TereNaam #SalmanKhan #BattleOfGalwan pic.twitter.com/HIR9K4NyHs— 🇦🇫🚬Sikandar (@AliHameed10001) February 27, 2026
फिल्म ने कितना किया था कलेक्शन?सलमान ने मूवी में राधे का किरदार निभाया था और इसे उनके करियर की अब तक की बेस्ट परफॉर्मंस में गिना जाता है। साल 2003 में अपनी रिलीज के समय तेरे नाम ने भारत में 15.14 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था। वहीं इसका वर्ल्डवाइड ग्रास कलेक्शन 24.55 करोड़ रुपये रहा। यह फिल्म 10 करोड़ रुपये के बजट पर बनी थी। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि मूवी अपनी री-रिलीज पर कितना कलेक्शन करती है। सलमान फिलहाल अपनी अपकमिंग फिल्म बैटल ऑफ गलवान की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। अपूर्वा लखिया ने इसका डायरेक्शन किया है। मूवी 17 अप्रैल, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।



