
अनीता गर्ग अमन पथ ब्यूरो रायगढ़, घरघोड़ा : दिनांक 28 फरवरी को मुख्य मंत्री विष्णुदेव साय ने होली त्यौहार से ठीक पहले प्रदेश के अन्नदाताओं की झोली खुशियों से भर दी।शनिवार को घरघोड़ा एसडीएम सभागार में आयोजित समारोह एवं वृहद किसान सम्मेलन का आयोजन वि.खंड में किया गया ।सम्मान समारोह के अवसर पर सह सम्मानिय मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य रायगढ़ मुरलीधर राठिया , और विशिष्ट अथिति (जनपद पंचायत अध्यक्ष) सहनु राम पेकरा, संजय अग्रवाल (जनपद पंचायत उपाध्यक्ष ) श्रीमती भारत कुमारी चौहान (कृषि स्थाई समिति अध्यक्ष) राजेश बेहरा (मंडल अध्यक्ष भाजपा कुडूमकेला) संतोष राठिया (बीडीसी)चतुर सिंह राठिया (बीडीसी) राजेंद्र गुप्ता (बीडीसी) मालिक राम राठिया (बीडीसी) श्रीमती पुनीता राठिया (बीडीसी) गंगाधर साहू (वरिष्ठ नेता) अवधेश जी ठाकुर (वरिष्ठ नेता) और अति विशिष्ट अतिथि के रूप में पधारी(रायगढ़ लोकसभा सांसद राधे श्याम)जी की माता श्रीमती तिल कुंवर राठिया एवं अन्य कृषि विभाग उपार्जन केंद्र समिति प्रबंधक और राजस्व कर्मचारियो के द्वारा सबसे पहले मां सरस्वती के छायाचित्र पर धूप दीप दिखा पूजा किया गया। तब पश्चात पधारे अतिथियों का पुष्प गुच्छ एवं पुष्प माला पहना कर स्वागत किया गया।
तत्पश्चात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बिलासपुर जिले के बिल्हा में आयोजित बृहत के साथ सम्मेलन में कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत प्रदेश के 25 लाख 28 हजार किसानों के खातों में धान खरीदी की अंतराशि के रूप में 10 हजार करोड़ रूपए से अधिक एक मुश्त राशि का भुगतान किया, इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों का परिश्रम ही प्रदेश की समृद्धि को मजबूत करती है । होली के पावन अवसर पर यह सहायता राशि किसान परिवारों के जीवन में खुशहाली और समृद्धि लाएगी कार्यक्रम का सीधा प्रसारण एसडीएम सभागार में वर्चुअल के माध्यम से सुना गया। इस अवसर पर घरघोड़ा के 4613 किसानों के बैंक खातों में 23.81 करोड़ रुपए की राशि अंतरित की गई। कृषक उन्नति योजना के तहत मोटा धान पर 731 और पतला धान 711 रूपये प्रति क्विंटल की दर से यह सहायता प्रदान की गई।
किसानों का आई .ए . एस. दुर्गा प्रसाद अधिकारी , जनपद सीईओ विनय चौधरी, और अतिथियों के द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया ।इस अवसर पर किसानों का चेहरा खुशी से खिल उठा था। अन्नदाताओं ने होली से पहले मिली इस उपहार और सम्मान के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त किया। इस समारोह को सफल बनाने में जनपद पंचायत के कर्मचारी राजस्व विभाग के कर्मचारी एवं कृषि विभाग के कर्मचारियो का महत्वपूर्ण योगदान रहा।



