Home लाइफ भूल जाएंगे पार्लर का महंगा फेशियल, टमाटर से घर में बनाएं फेस...

भूल जाएंगे पार्लर का महंगा फेशियल, टमाटर से घर में बनाएं फेस पैक, पहले यूज से ही चमक उठेगा चेहरा

0

चेहरे और बालों का ध्यान रखने के लिए घर में ही इतनी चीजें मौजूद हैं कि आपको कही बाहर जाने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी। लोग अक्सर पार्लर में जाकर महंगे-महंगे ट्रीटमेंट करवाते हैं।

अगर किसी फंक्शन में जाना होता है तुरंत पार्लर के चक्कर काटने लग जाएंगे। हालांकि, अगर आप नियमित तौर पर घर रहकर ही अपनी स्किन का ख्याल रखेंगे तो आपको पार्लर में पैसे फूंकने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी।

अगर धूप और मिट्टी ने आपके भी चेहरे की रंगत बिगाड़ दी है और आप चाहते हैं कि आपका खोया हुआ निखार वापस आ जाए तो आपको घर बैठे ही टमाटर फेशियल यानि टोमैटो फेशियल करना होगा। इसके लिए सारी सामग्री घर में ही आपको आसानी से मिल जाएंगी। तो चलिए बिना इंतजार करें जान लेते हैं कि टोमैटो फेशियल होता कैसे है।

घर में करें टोमैटो फेशियल?

3 स्टेप्स वाला टोमैटो फेशियल काफी आसान है। इसे तैयार करने में भी आपको कोई मेहनत नहीं लगेगी। सबसे पहले आपको चेहरा क्लींज करना होगा, फिर आप टमाटर से नैचुरल स्क्रन बनाओगे और फिर एंड में फेस पैक तैयार करना होगा। यहां जानिए टोमैटो फेशियल के तीनों स्टेप्स-

स्टेप 1: चेहरा धोना यानि क्लींजिंग (2-3 मिनट)

1 चम्मच टोमैटो पल्प को 1 चम्मच कच्चे दूध या नींबू के रस में मिलाएं। इस रस को चेहरे पर मसाज करते हुए रुई से साफ करें। इससे चेहरे की गंदगी और एक्स्ट्रा ऑयल हटेगा।

स्टेप 2: स्क्रब (4-5 मिनट)

एक टमाटर को आधा काटें और उसपर एक छोटी चम्मच चीनी डाल दें। फिर इस चीनी वाले टमाटर को चेहरे पर 5 मिनट तक रगड़ें। इससे डेड स्किन हटेगी और ब्लैकहेड्स भी हटाने के काम आएगा।

स्टेप 3: फेस पैक (15-20 मिनट)

2 चम्मच टमाटर प्यूरी को 1 चम्मच शहद और 1 चम्मच दही में मिलाएं। इस मास्क को चेहरे पर 20 मिनट तक लगा रहने दें, फिर ठंडे पानी से धो लें। इससे आपका चेहरा पहली बार में ही चमकने लगेगा और साफ-साफ दिखेगा। बता दें कि यह नैचुरल और किफायती रूटीन स्किन को निखारने, टैन हटाने और तैलीयपन कम करने में मदद करता है, जिससे लगभग 15-20 मिनट में त्वचा दमकती और तरोताजा दिखती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here