Home छत्तीसगढ़ कोण्डागांव प्रेस एंड मीडिया फेडरेशन को बस्तर सांसद ने 10 लाख रुपये...

कोण्डागांव प्रेस एंड मीडिया फेडरेशन को बस्तर सांसद ने 10 लाख रुपये अनुदान की घोषणा

0

 

कोण्डागांव: जिले के पत्रकारों के पंजीकृत संगठन “कोंडागांव प्रेस एंड मीडिया फेडरेशन सह प्रेस क्लब” को प्रेस क्लब भवन के मरम्मत एवं सुदृढ़ीकरण के लिए बड़ी राहत मिली है। बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद महेश कश्यप ने संगठन को ₹10,00,000 (दस लाख रुपये) की अनुदान राशि प्रदान करने की घोषणा की है।

फेडरेशन द्वारा प्रेस क्लब भवन की मरम्मत, फर्नीचर क्रय, कंप्यूटर एवं अन्य आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था हेतु आर्थिक सहयोग की मांग को लेकर सांसद को आवेदन प्रस्तुत किया गया था। आवेदन में उल्लेख किया गया था कि पंजीयन क्रमांक 12220277819 के तहत पंजीकृत यह संगठन जनहित पत्रकारिता, पत्रकार प्रशिक्षण, सामाजिक जागरूकता कार्यक्रमों तथा राष्ट्रीय पर्वों के आयोजन जैसे कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहा है।

मामले में सकारात्मक पहल करते हुए सांसद ने ₹10 लाख की राशि स्वीकृत करने की घोषणा की। इस निर्णय से जिले के पत्रकारों में उत्साह का माहौल है। संगठन के पदाधिकारियों एवं प्रेस क्लब के सभी सदस्यों ने सांसद के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस सहयोग से प्रेस क्लब की आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ किया जा सकेगा और पत्रकारिता संबंधी गतिविधियों का संचालन और अधिक प्रभावी ढंग से किया जा सकेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here