
नई दिल्ली: भारत की प्रमुख वाहन निर्माताओं में शामिल मारुति सुजुकी की ओर से कुछ समय पहले ही भारत में पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी के तौर पर Maruti eVitara को लॉन्च किया गया है। अब इस एसयूवी को ब्राजील में भी लॉन्च कर दिया गया है। निर्माता ने ब्राजील में लॉन्च की गई एसयूवी को किस तरह के फीचर्स, रेंज के साथ किस कीमत पर ऑफर किया है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
कैसे हैं फीचर्सनिर्माता की ओर से इस एसयूवी में कई बेहतरीन फीचर्स को ऑफर किया गया है। निर्माता की ओर से इसमें पैनोरमिक सनरूफ, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट, एलईडी हेडलाइट, एलईडी टेल लाइट्स, एंबिएंट लाइट, ड्यूल टोन इंटीरियर जैसे फीचर्स को दिया गया है। सेफ्टी के लिए इस एसयूवी में निर्माता की ओर से सात एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, ऑटो-होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और लेवल 2 ADAS जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं।



