Home छत्तीसगढ़ छाल एस. ई .सी. एल. उपक्षेत्रीय कार्यालय में प्रबंधक ...

छाल एस. ई .सी. एल. उपक्षेत्रीय कार्यालय में प्रबंधक के. सी .सुरेंद्र नाथ के अध्यक्षता में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

0

अनीता गर्ग अमन पथ ब्यूरो चीफ रायगढ़: छाल/ दिनांक 8 मार्च / पूरे देश में महिला सशक्तिकरण को याद कर 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मना कर महिलाओं का सम्मान किया जाता है क्योंकि पूरा विश्व इस बात को मान चुका है, कि महिलाओं के योगदान के बिना कोई भी कार्य संभव नहीं।आज छाल एसईसीएल कार्यालय में प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी उप क्षेत्रीय प्रबंधक के. सी. सुरेंद्र नाथ के अध्यक्षता में कार्यालय ऑफिस में कार्यरत महिलाओं के सम्मान में और ऊर्जा का संचार करने के उद्देश्य से उनसे केक कटवा और उपहार स्वरूप पेन भेट कर शुभकामनाएं दे अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया सबएरिया के द्वारा महिला दिवस ८ मार्च को ही क्यों मनाया जाता है वह विस्तार पूर्वक बताया गया और कर्मचारी महिलाओं को आगे की पढ़ाई कर उन्हें और ऊंचे पद पर जाने के लिए प्रेरित किया गया। और उन नारियों को याद किया गया जो नारी समाज के सम्मान ,उत्थान और देश के लिए अपना बलिदान दिये। इस अवसर पर ऑफिश के सभी अधिकारियों और कर्मचारीयों के द्वारा भी महिलाओं को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here