Home विदेश पाकिस्तान में तेल मंहगा, मंत्रियों की सैलरी-विदेश दौरों पर रोक; स्कूल-कॉलेज बंद;...

पाकिस्तान में तेल मंहगा, मंत्रियों की सैलरी-विदेश दौरों पर रोक; स्कूल-कॉलेज बंद; WFH शुरू

0

 नई दिल्ली : तेल की बढ़ती कीमतों को देखते हुए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने खर्चों में कटौती का एलान किया है। नई योजना के तहत सरकारी ऑफिस अब हफ्ते में सिर्फ चार दिन खुलेंगे और आधे कर्मचारी घर से ही काम करेंगे। साथ ही स्कूल भी दो हफ्तों के लिए बंद कर दिए गए हैं।

जियो न्यूज के मुताबिक, पाकिस्तान सरकार ने, मंत्रियों और सलाहकारों के विदेश दौरों पर रोक लगा दी है। साथ ही मंत्री दो महीने तक वेतन नहीं लेंगे और सांसदों की सैलरी में 25 फीसदी की कटौती की जाएगी। अगले दो महीनों तक एब सरकारी गाड़ियों में 50 फीसदी ईंधन कम मिलेगा। 60% सरकारी वाहन नहीं चलेगें। सभी सरकारी विभाग अपने खर्चों में 20 फीसदी की कटौती करेंगे।

प्रधानमंत्री शहबाज शफीन ने कहा कि युद्ध की वजह से कच्चे तेल की कीमतें 60 डॉलर से बढ़कर 100 डॉलर प्रति बैरल से ज्यादा हो गई है, जिस कारण यह फैसले लिए गए हैं।

पाकिस्तान ने पेट्रोल और डीजलों की कीमतों में करीब 20 फीसदी का इजाफा हुआ है। पेट्रोल और डीजलों की कीमतों में 55 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। बढ़ी हुई कीमतों के बाद पाकिस्तान में पेट्रोल 335.86 रुपए प्रति लीटर और डीजल 321.17 रुपए प्रति लीटर पहुंच गया है।

पाकिस्तान ने सऊदी के सामने फैलाया हाथपाकिस्तान ने सऊदी अरब के सामने हाथ फैलाया है। उसने सऊदी के सामने कई मांगें रखी हैं। इनमें मुख्य रूप से पांच अरब डॉलर की मौजूदा जमा राशि को 10 वर्ष की अवधि वाली सुविधा में बदलने और तेल आपूर्ति की डिफर्ड पेमेंट (स्थगित भुगतान) सुविधा को 1.2 अरब डॉलर से बढ़ाकर पांच अरब डॉलर करने की मांग शामिल है।

द न्यूज अखबार के अनुसार, पाकिस्तान की इन मांगों पर सऊदी अरब की प्रतिक्रिया तुरंत पता नहीं चल सकी। दूसरी ओर, पाकिस्तान सात अरब अमेरिकी डॉलर की विस्तारित निधि सुविधा (ईएफएफ) के तहत तीसरी समीक्षा पूरी करने के लिए आइएमएफ के साथ बातचीत कर रहा है।

समाचार एजेंसी ने शीर्ष आधिकारिक सूत्रों के हवाले से बताया कि ईरान के खिलाफ अमेरिका-इजरायल के नेतृत्व में चल रहे युद्ध के बीच जारी भू-राजनीतिक तनाव के चलते पाकिस्तान की आर्थिक परेशानियां बढ़ती जा रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here