Home देश अयोध्या में राम रसोई बंद दिल्ली हाईकोर्ट की कैंटीन में गैस खत्म,...

अयोध्या में राम रसोई बंद दिल्ली हाईकोर्ट की कैंटीन में गैस खत्म, ट्रेन के खाने पर भी चिंता…

0

पश्चिम एशिया के लगातार बढ़ते संकट की वजह से देश में रसोई गैस की हो रही किल्लत से आम लोगों का तकलीफें बढ़ गई हैं. संसद में विपक्षी दलों के सदस्यों ने रसोई गैस को लेकर आज बुधवार को लोकसभा में जमकर हंगामा किया, जिस वजह से सदन सुचारू रूप से नहीं चल सका. वहीं गैस की सप्लाई नहीं होने और कमर्शियल सिलेंडर की कमी की वजह से होटलों, रेस्टोरेंट और पब्लिक कैंटीन को या तो बंद करना पड़ रहा है या फिर अपना काम कम करना पड़ रहा है. लोगों को वैकल्पिक व्यवस्था का इंतजाम करना पड़ रहा है.

एलपीजी गैस की किल्लत का आलम यह है कि अयोध्या में गैस की गंभीर कमी को देखते हुए राम मंदिर के निकट अमावा मंदिर में संचालित श्री राम रसोई की ओर से भोजन वितरण को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है. दिल्ली हाईकोर्ट की कैंटीन में गैस खत्म हो गई है जिससे वहां पर मेनकोर्स को बंद करना पड़ा. मुंबई के कई होटलों को अपनी कैंटीन बंद करनी पड़ी है या फिर मेनू में कमी लाई गई है. वहीं दक्षिण में चेन्नई और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में होटलों और रेस्टोरेंट्स के एक वर्ग ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई नहीं होने की वजह से आज बुधवार को अपने कर्मचारियों को छुट्टी देनी पड़ गई.

दिल्ली HC में गैस नहीं, बंद करनी पड़ी कैंटीन:- आम लोगों को गैस की किल्लतों का सामना करना पड़ रहा है और कई शहरों में गैस एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी लाइनें देखी जा रही है. वहीं LPG सिलेंडर नहीं होने की वजह से दिल्ली हाईकोर्ट के वकीलों की कैंटीन में आज मेन कोर्स बंद कर दिया गया है. हाईकोर्ट कैंटीन ने मेन कोर्स बंद करते हुए कहा, “हमें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि LPG सप्लाई कब बहाल होगी. जैसे ही गैस सप्लाई ठीक होगी, हम मेन कोर्स की तैयारी फिर से शुरू कर देंगे.” हालांकि कैंटीन की ओर से कहा गया कि सैंडविच, सलाद, फ्रूट चाट जैसे खाद्य पदार्थ उपलब्ध रहेंगे.

इंडक्शन कुकटॉप पर जाने की सलाह:- इसी तरह छत्तीसगढ़ होटल और रेस्टोरेंट एसोसिएशन ने एडवाइज़री जारी की है जिसमें होटल, रेस्टोरेंट और केटरर्स से पैनिक बाइंग से बचने और जहां तक हो सके इंडक्शन कुकटॉप, हॉट प्लेट और राइस कुकर जैसे इलेक्ट्रिक कुकिंग इक्विपमेंट इस्तेमाल करने को कहा गया है. एसोसिएशन ने यह भी चेतावनी दी है कि सिलेंडर नहीं मिलने से हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में संकट और बढ़ सकता है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here