Home छत्तीसगढ़ पूर्व गृह मंत्री के बेटे संदीप कंवर के खिलाफ एक और मामला...

पूर्व गृह मंत्री के बेटे संदीप कंवर के खिलाफ एक और मामला दर्ज, शराब के नशे में पुलिस आरक्षक से की थी अभद्रता

0

कोरबा :  पूर्व गृह मंत्री ननकी कंवर के बेटे संदीप कंवर के खिलाफ कोरबा में एक और मामला दर्ज हुआ है। यह मामला तब दर्ज किया गया जब कोतवाली थाने में पदस्थ आरक्षक ने लिखित शिकायत दी। जानकारी के अनुसार, दुकान में कार घुसाने की सूचना मिलने पर जब आरक्षक मौके पर पहुंचे, तो संदीप कंवर ने उनके साथ गाली-गलौज और अभद्रता की।

घटना के बाद कोतवाली पुलिस ने संदीप कंवर को अल्कोहल मीटर से फुंकाया, जिसमें वह नशे में पाया गया। कोरबा के सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि आरक्षक की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पूर्व गृह मंत्री के बेटे ने शराब के नशे में दुकान में घुसाई थी कार

कोतवाली थाना क्षेत्र के इतवारी बाजार में बुधवार को पूर्व गृह मंत्री के बेटे संदीप कंवर नशे की हालत में तेज रफ्तार कार सीधे एक दुकान में घुसा दी। उसके बाद उसने मौके पर मौजूद लोगों से गाली-गलौज की और विवाद भी किया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस संदीप कंवर को कोतवाली थाने ले आई। जहां उसने काफी देर तक हंगामा किया और पुलिसकर्मियों से भी अभद्र व्यवहार किया। आरोप है कि संदीप कंवर ने अपने पिता का रौब दिखाते हुए पुलिस से कहा कि “जो करना है कर लो”, इसके बाद वह गाली-गलौज करते हुए थाने से ही अपनी गाड़ी लेकर फरार हो गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here