Home छत्तीसगढ़ कोसरिया यादव समाज सिहावा क्षेत्र की वार्षिक अधिवेशन 13 मार्च को

कोसरिया यादव समाज सिहावा क्षेत्र की वार्षिक अधिवेशन 13 मार्च को

0

संवाददाता अमनपथ राजूनाथ जोगी नगरी : कोसरिया यादव समाज सिहावा क्षेत्र की वार्षिक अधिवेशन 13 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को मां महामाया के गोद में बसे ग्राम फरसियां में आयोजित होगी । महासभा प्रातः 10 बजे भगवान श्री कृष्ण के पूजा अर्चना के साथ होगी ,जिसमें पंचवर्षीय कार्यकाल समाप्त होने पर समाज में नया निर्वाचन होना है । नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण के पश्चात महासभा का नियमानुसार संचालन किया जाएगा ।

द्वितीय दिवस 14 मार्च को समाज के मेधावी छात्र – छात्राओं को समाज के द्वारा सम्मानित किया जाएगा । उक्त महासभा में सभी स्वजातीय बंधुओं के साथ महिला सदस्यों, युवा सदस्यों एवं प्रतिभावान छात्र छात्राओं के पालकों को महासभा में सम्मिलित होने के लिए समाज के पूर्व सचिव व वर्तमान सलाहकार कमलनारायण यादव एवं लकेश्वर यादव सक्रिय सदस्य युवा प्रकोष्ठ यादव समाज सिहावा क्षेत्र ने अपील की है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here