Home लाइफ हाई रहता है ब्लड प्रेशर, तो किन चीजों से बना लेनी चाहिए...

हाई रहता है ब्लड प्रेशर, तो किन चीजों से बना लेनी चाहिए दूरी, वरना पड़ सकते हैं लेने के देने

0

गर समय रहते हाई ब्लड प्रेशर पर ध्यान न दिया जाए, तो दिल से जुड़ी गंभीर और जानलेवा बीमारियों का खतरा कई गुना बढ़ सकता है। क्या आप जानते हैं कि कुछ खाने-पीने की चीजें हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को बढ़ा सकती हैं?

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक अगर आपका ब्लड प्रेशर हाई है, तो इस तरह की खाने-पीने की चीजों से दूरी बना लेने में ही आपकी भलाई है वरना आपका बीपी बढ़ सकता है और आपकी तबीयत खराब हो सकती है।

कम कर दीजिए नमक का सेवन- हाई ब्लड प्रेशर से जूझ रहे मरीजों को नमक का सेवन सीमित कर देना चाहिए। नमक की ज्यादा मात्रा ब्लड प्रेशर को बढ़ा सकती है और यही वजह है कि हेल्थ एक्सपर्ट्स हाई बीपी होने पर नमक से परहेज करने की सलाह देते हैं। अगर ज्यादा समय तक हाई ब्लड प्रेशर की समस्या बनी रहती है, तो आपको किसी डॉक्टर से कंसल्ट कर लेना चाहिए।

कैफीन और शराब- कैफीन लो ब्लड प्रेशर को बढ़ाने में कारगर साबित हो सकती है। यानी अगर हाई ब्लड प्रेशर हो, तो कैफीन से दूरी बना लेनी चाहिए। हाई ब्लड प्रेशर से जूझ रहे मरीजों को चाय या फिर कॉफी पीना अवॉइड करना चाहिए। इसके अलावा हाई बीपी होने पर एनर्जी ड्रिंक से भी दूरी बना लेनी चाहिए। शराब का सेवन करने से रक्तचाप में वृद्धि हो सकती है। शराब पीने से आपकी ओवरऑल हेल्थ भी बुरी तरह से डैमेज हो सकती है।

प्रोसेस्ड और सैचुरेटेड फूड्स- अगर आपका ब्लड प्रेशर हाई रहता है, तो आपको प्रोसेस्ड और पैकेटबंद भोजन से परहेज करना चाहिए। सैचुरेटेड और ट्रान्स फैट युक्त फूड आइटम्स भी हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को बढ़ाने का काम कर सकते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक अगर आप हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को बढ़ने से रोकना चाहते हैं, तो आपको खाने-पीने की इन चीजों को कंज्यूम करने से बचना चाहिए वरना आपको लेने के देने पड़ सकते हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here