बॉलीवुड एक्टर सनी देओल जब भी कोई नई फिल्म लेकर आते हैं तो उस फिल्म के जरिए वो लोगों का दिल जीत लेते हैं. इस साल की शुरुआत में वो अपनी 1997 में आई फिल्म ‘बॉर्डर’ का सीक्वल ‘बॉर्डर 2’ लेकर आए थे. 23 जनवरी को ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. उनकी ये फिल्म लोगों को पसंद आई और बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई भी हुई. सिनेमाघरों में रिलीज होने के लगभग दो महीने के बाद ये फिल्म ओटीटी पर दस्तक देने जा रही है.
अनुराग सिंह के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में सनी देओल के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी भी अहम रोल में हैं. ‘बॉर्डर 2’ में सनी देओल के साथ-साथ इन सभी के काम की भी काफी तारीफ हुई. अब आप इस फिल्म को घर बैठे ओटीटी पर देख सकते हैं. इस फिल्म की ओटीटी रिलीज डेट तय हो चुकी है. 20 मार्च से ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी. बॉक्स ऑफिस पर तो इस फिल्म ने धमाका करके रख दिया था. ऐसे में अब देखना होगा कि ओटीटी पर ये फिल्म कैसा कमाल दिखाती है.
इस साल इन चार फिल्मों में दिखेंगे सनी देओल:- सनी देओल इस साल चार फिल्मों में नजर आने वाले हैं. पहली फिल्म है ‘गबरू’. रिपोर्ट्स के मुताबिक ये फिल्म 8 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. दूसरा नाम आमिर खान प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म ‘लाहौर 1947’ का है. ये फिल्म 14 अगस्त को दस्तक देगी. वहीं इसी साल दिवाली पर वो रणबीर कपूर के साथ ‘रामायण पार्ट 1’ में भी नजर आएंगे. इन सबके अलावा सनी देओल और अक्षय खन्ना एक साथ ‘इक्का’ नाम की एक फिल्म में नजर आने वाले हैं, जो इसी नेटफ्लिक्स पर आएगी. हालांकि, अभी डेट तय नहीं है.



