Home छत्तीसगढ़ संसद घेराव कार्यक्रम में भाग लेने एमसीबी के 35 युवा कांग्रेसी दिल्ली...

संसद घेराव कार्यक्रम में भाग लेने एमसीबी के 35 युवा कांग्रेसी दिल्ली रवाना,जनहित के मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर उठाने का संकल्प

0

मनेन्द्रगढ़ : अखिल भारतीय युवा कांग्रेस के आह्वान पर आयोजित संसद घेराव कार्यक्रम में भाग लेने के लिये एमसीबी जिले से युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं का दल शनिवार को दिल्ली के लिये रवाना हुआ। युवा कांग्रेस नेता हाफ़िज़ मेमन और स्वप्निल सिन्हा के नेतृत्व में जिले के लगभग 35 युवा कांग्रेसी पूरे उत्साह और जोश के साथ राजधानी दिल्ली के लिये प्रस्थान किये।दिल्ली रवाना होने से पहले कार्यकर्ताओं में कार्यक्रम को लेकर विशेष उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर युवा नेता और पार्षद स्वप्निल सिन्हा ने कहा कि संसद घेराव कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं, किसानों, बेरोजगारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती के साथ उठाना है। उन्होंने कहा कि देशभर से हजारों की संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचकर लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज़ बुलंद करेंगे और सरकार का ध्यान जनसमस्याओं की ओर आकर्षित करेंगे।

युवा कांग्रेसी नेता हफीज मेमन ने कहा कि संगठन हमेशा से जनता के अधिकारों और समस्याओं को लेकर संघर्ष करता रहा है। युवाओं की बढ़ती बेरोजगारी, किसानों की समस्याएं, महंगाई और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दों को लेकर संसद घेराव कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है ताकि इन विषयों पर राष्ट्रीय स्तर पर व्यापक चर्चा हो सके। नेताओं ने यह भी कहा कि युवा कांग्रेस का उद्देश्य केवल आंदोलन करना नहीं बल्कि लोकतांत्रिक व्यवस्था के भीतर रहकर जनता की आवाज़ को मजबूती से उठाना है। इसी भावना के साथ एमसीबी जिले के युवा कार्यकर्ता दिल्ली जाकर कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाएंगे।

एमसीबी जिले से दिल्ली रवाना हो रहे युवाओं ने संगठन की विचारधारा को मजबूत करने तथा जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का संकल्प भी लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की बात कही। रवाना होते समय कार्यकर्ताओं में उत्साह और जोश का माहौल देखने को मिला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here