नितेश तिवारी का ड्रीम प्रोजेक्ट ‘रामायण’ अनाउंसमेंट के वक्त से ही हाइप में है। फिल्म में भगवान राम के रोल में रणबीर कपूर, माता सीता के रोल में साई पल्लवी और रावण के रोल में कन्नड़ स्टार यश नजर आएंगे। वर्तमान में ये सबसे महंगी भारतीय फिल्म बताई जा रही है। मेकर्स इस फिल्म को दो पार्ट्स में बना रहे हैं। रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला पार्ट इस साल दिवाली पर तो दूसरा पार्ट अगले साल दिवाली पर रिलीज होगा। हालांकि, ‘रामायण पार्ट 1’ की रिलीज पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। हो सकता है कि फिल्म की रिलीज टल जाए।
‘रामायण’ का लॉन्च इवेंट हुआ कैंसिल:- बता दें कि फिल्म ‘रामायण’ की प्री-प्रोडक्शन, शूटिंग और पोस्ट-प्रोडक्शन पर टीम कई सालों से काम कर रही है और इसकी रिलीज बस कुछ ही महीनों दूर है। पिछले साल टीजर लॉन्च ने काफी चर्चा बटोरी थी और लोगों में फिल्म की रिलीज को लेकर बेसब्री बढ़ा दी थी।
‘रामायण’ की रिलीज होगी पोस्टपोन:- ‘रामायण’ की टीम ने हाल के घटनाक्रमों पर चुप्पी साध रखी है और चुपचाप मुंबई में ‘रामायण पार्ट 2’ की शूटिंग शुरू कर दी है। हाल ही में खबरें सामने आई थीं कि रणबीर और सनी देओल (भगवान हनुमान) इस शेड्यूल में कुछ जरूर सीन्स की शूटिंग कर रहे हैं।
‘रामायण’ के मेकर्स के अपडेट का इंतजार:- जहां एक तरफ ‘रामायण’ के सीक्वल की शूटिंग चल रही है, वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर अफवाहें फैल रही हैं कि पहले भाग की रिलीज इस साल दिवाली के बाद भी टल सकती है। रेडिट पर ऐसी अफवाहें तेजी से फैल रही हैं। फिलहाल, फैंस को मेकर्स के ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार है।



