Home देश अफगानिस्तान की जवाबी कार्रवाई में मारे गए 14 पाकिस्तानी सैनिक, पाक एयरस्ट्राइक...

अफगानिस्तान की जवाबी कार्रवाई में मारे गए 14 पाकिस्तानी सैनिक, पाक एयरस्ट्राइक का दिया मुंहतोड़ जवाब

0

नई दिल्ली : पाकिस्तान के शुक्रवार रात काबुल के पुल-ए-चारखी इलाके में हवाई हमले में चार अफगान नागरिकों के मारे जाने और 14 के घायल होने के बाद शनिवार को अफगानिस्तान ने पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों पर हमला किया।

ये हमले डूरंड लाइन के नजदीकी कुनार और नांगरहार से सटे पाकिस्तानी इलाकों में किए गए।

14 पाकिस्तानी सैनिक की मौतअफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि इन हमलों में 14 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए और 11 घायल हुए हैं। हमलों में एक टैंक और एक सैन्य वाहन भी नष्ट हुआ है। ताजा पाकिस्तानी हमले में मरने वाले चार लोगों में महिलाएं और बच्चे हैं।

इससे पहले गुरुवार को पाकिस्तानी वायुसेना ने काबुल, नांगरहार और कंधार एयरपोर्ट के नजदीक स्थित तेल भंडार पर हवाई हमले कर अफगानिस्तान को जान-माल का नुकसान पहुंचाया था।

हमले में छह अफगान नागरिक की मौतउस हमले में छह अफगान नागरिक मारे गए थे और 12 घायल हुए थे। संयुक्त राष्ट्र ने भी पाकिस्तानी हमलों में अफगान नागरिकों के मारे जाने की पुष्टि की थी। तालिबान सरकार के अनुसार तेल भंडार पर हमले से हज जाने वाले अफगान श्रद्धालुओं की यात्रा बाधित हो सकती है।

उसके जवाब में अफगान वायुसेना ने पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के नजदीक स्थित फैजाबाद के सैन्य ठिकाने पर हमला किया था। 2021 में तालिबान के अफगानिस्तान की सत्ता में आने के कुछ महीने बाद से ही पाकिस्तान से उसके संबंधों में तनाव पैदा हो गया था।

क्या है ऑपरेशन गजब लिल हक?कई बार सैन्य झड़पों के बाद बीती 28 फरवरी को पाकिस्तान ने सैन्य ऑपरेशन गजब लिल हक शुरू किया। कई मुस्लिम देशों का शांति के लिए हस्तक्षेप होने तक पाकिस्तान ने 50 से ज्यादा अफगान नागरिकों को अपने हमलों में मार डाला था। जवाबी हमलों में कई पाकिस्तानी सैनिक और नागरिक मारे गए थे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here