Home छत्तीसगढ़ 7वीं कक्षा की छात्रा आराध्या सरकार ने एक साल की पॉकेट मनी...

7वीं कक्षा की छात्रा आराध्या सरकार ने एक साल की पॉकेट मनी से 8,372 रुपये जमा कर श्रीराम नवमी आयोजन में किया दान

0

एस एच अज़हर अमन पथ दंतेवाड़ा : जिले के किरंदुल मे चैत्र नवरात्र शुरू हो रहा है। श्रीराम नवमी पर होने वाली भव्य शोभायात्रा की तैयारियां जोरों पर हैं। इस बार खास आकर्षण के रूप में काशी विश्वनाथ धाम से मां दुर्गा की नौ झांकियां मंगाई गई हैं।
श्रीराम नवमी आयोजन समिति द्वारा जनसहयोग अपील के बीच बीआईओपी स्कूल की कक्षा 7 की छात्रा आराध्या सरकार ने अपनी आस्था से सबका दिल जीत लिया।

आराध्या ने पिछले एक साल तक अपनी जेब खर्च की राशि “श्रीराम” लिखे मिट्टी के गुल्लक में जमा की। गुल्लक खोलने पर 8,372 रुपये निकले, जिन्हें उसने स्वयंसेवक संघ के नगर कार्यवाहक डॉ. रामकृष्ण बैरागी और आयोजन समिति को भेंट कर दिया।
आराध्या के परिवार को भी इसकी जानकारी नहीं थी। बच्ची ने बताया, “पिछले साल श्रीराम नवमी पर शिव तांडव झांकी देखने के बाद मन में था कि अगले साल मैं सहयोग करूंगी। मुझे खुशी है कि मेरे पैसे आयोजन में काम आएंगे।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here