Home छत्तीसगढ़ कोमाखान पुलिस ने पकड़ा 55 लाख के चांदी के आभूषण,वाहन चेकिंग के...

कोमाखान पुलिस ने पकड़ा 55 लाख के चांदी के आभूषण,वाहन चेकिंग के दौरान की कार्रवाई, जब्त आभूषण के वैध दस्तावेज नहीं मिले

0

महासमुंद :  बुधवार को कोमाखान पुलिस ने टेमरी नाका चेकपोस्ट में वाहन चेकिंग के दौरान भारी मात्रा में चांदी के आभूषण जब्त किया हैं। जब्त सामग्री कीमत करीब 55 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने जांच के दौरान ओडिशा खरियार रोड की ओर से आ रही एक सफेद रंग की मारुति सेलेरियो कार क्रमांक सीजी 04 पिवाये 7882 को रोककर पूछताछ की कार में दो लोग सवार थे। पूछताछ में एक ने अपना नाम रायपुर निवासी टिकेश कुमार साहू और दूसरे ने विरेन्द्र प्रधान बताया।

कार की तलाशी में पुलिस को पीछे की सीट पर रखे तीन बैग 10 प्लास्टिक डिब्बों में पैक 41 पैकेट चांदी के फैंसी आभूषण मिला जिसका कुल वजन 21 किलो जिसकी अनुमानित कीमत 54 लाख 60 हजार रुपए बताई गई। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि वे आभूषण ओडिशा से रायपुर लेकर जा रहे थे। जिसका उनके पास कोई वैध दस्तावेज नहीं मिला, पुलिस ने चांदी के आभूषण के साथ कार जब्त कर लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here