Home देश बिहार के नालंदा में एक खौफनाक सड़क हादसे ने दो होनहार इंजीनियरिंग...

बिहार के नालंदा में एक खौफनाक सड़क हादसे ने दो होनहार इंजीनियरिंग छात्रों की ले ली जान….

0

बिहार:- बिहार के नालंदा में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो इंजीनियरिंग छात्रों की जान चली गई. इस घटना में तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. यह घटना चंडी थाना इलाके के सालेहपुर मोड़ और गौढ़ापर के बीच हुई. जानकारी के मुताबिक, एक कार काफी तेज रफ्तार में चंडी की ओर से आ रही थी. जैसे ही गाड़ी गौढ़ापर के पास पहुंची, चालक का संतुलन बिगड़ गया और कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने गहरे गड्ढे में जा गिरी. हादसा इतना भयानक था कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई.

दो छात्र की मौके पर मौत:- इस दुर्घटना में नालंदा इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र आशीष कुमार और राहुल कुमार की मौके पर ही मौत हो गई. धीरज कश्यप, उत्सव सिंह और शशिकांत गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी छात्र एक ही कॉलेज से जुड़े बताए जा रहे हैं. हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी.

अफरा-तफरी का माहौल बन गया:- पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. मृतकों के परिवारों को सूचना दे दी गई है और उनके घरों में शोक का माहौल है. पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि सभी छात्र कहां जा रहे थे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here