Home छत्तीसगढ़ खरोरा में शिक्षकों द्वारा गौ सेवा हेतु सराहनीय पहल, गौधाम में कराया...

खरोरा में शिक्षकों द्वारा गौ सेवा हेतु सराहनीय पहल, गौधाम में कराया पौष्टिक चारे का प्रबंध

0

खरोरा, 20 मार्च 2026 :- श्री हरि एनिमल केयर संस्थान केशला, खरोरा द्वारा सेवा भाव से संचालित गौधाम में पीएम श्री भरत देवांगन शासकीय उत्कृष्ट हिन्दी अंग्रेज़ी माध्यम विद्यालय खरोरा के शिक्षकगणों ने गौ सेवा के प्रति प्रेरणादायक पहल की। प्राचार्य रजनी मिंज, वरिष्ठ व्याख्याता शाहिना परवीन, सेवानिवृत्त डोमार सिंह यादव, संगीता नायक, चमेली ठाकुर, मोंगरा साहू, गीतांजली पान, योगेंद्र त्रिपाठी, प्रवीण पाटिल, अमर बर्मन, यश अमलानी, यतिराम कन्नौजे, कविता देवांगन, अरविंद नायक, नीलम वर्मा, निकिता वर्मा, कल्याणी साहू, संकुल समन्वयक रामकरण वर्मा, मोहित साहू द्वारा गौवंश के लिए पौष्टिक चारे की व्यवस्था कर मानवीय संवेदनाओं का उत्कृष्ट परिचय दिया गया।

शिक्षकों की इस पहल से न केवल गौधाम में रह रहे गौवंश को लाभ मिला, बल्कि समाज में सेवा और सहयोग की भावना को भी बल मिला है। उपस्थितजनों ने शिक्षकों के इस कार्य की सराहना करते हुए इसे अनुकरणीय बताया।
गौरतलब है कि इस प्रकार के सेवा कार्य समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं और अन्य लोगों को भी गौ सेवा के लिए प्रेरित करते हैं।

इस अवसर पर प्राचार्य रजनी मिंज, वरिष्ठ व्याख्याता शाहिना परवीन, व्याख्याता डोमार सिंह यादव, योगेंद्र त्रिपाठी सहित अन्य शिक्षकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी शिक्षकों ने एक स्वर में इस सेवा कार्य को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।
प्राचार्य रजनी मिंज ने अपने उद्बोधन में कहा कि गौ सेवा भारतीय संस्कृति की मूल भावना से जुड़ी हुई है और इस प्रकार के सेवा कार्य समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षकों का यह प्रयास न केवल विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा है, बल्कि समाज के अन्य वर्गों को भी सेवा एवं संवेदनशीलता के प्रति जागरूक करता है।

वरिष्ठ व्याख्याता शाहिना परवीन ने कहा कि गौधाम में पौष्टिक चारे की व्यवस्था करना केवल एक दायित्व नहीं, बल्कि एक नैतिक कर्तव्य भी है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे भी इस प्रकार के सेवा कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लें।व्याख्याता डोमार सिंह यादव एवं योगेंद्र त्रिपाठी ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि गौमाता के संरक्षण और सेवा के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को आगे आना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि इस प्रकार के कार्यों से समाज में करुणा, सहानुभूति और सेवा की भावना को बल मिलता है।

श्री हरि टीम खरोरा के सदस्यों ने सभी शिक्षकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग से गौधाम में निवासरत गौमाताओं को बेहतर पोषण मिल सकेगा, जिससे उनके स्वास्थ्य में सुधार होगा।यह पहल न केवल गौ सेवा के क्षेत्र में एक अनुकरणीय उदाहरण है, बल्कि समाज में सेवा, सहयोग और संवेदनशीलता के मूल्यों को भी सुदृढ़ करने का कार्य कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here