Home देश कितनी संपत्ति के मालिक हैं असम के CM हिमंता बिस्व सरमा और...

कितनी संपत्ति के मालिक हैं असम के CM हिमंता बिस्व सरमा और उनकी पत्नी? एफिडेविट में हुआ खुलासा

0

नई दिल्ली : असम में विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन चल रहा है। असम के सीएम हिमंत बिस्वा ने जालुकबारी विधानसभा क्षेत्र से BJP उम्मीदवार के तौर पर अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। नामांकन के दौरान दिए गए एफिडेविट में मुख्यमंत्री सरमा और उनकी पत्नी की नेटवर्थ का खुलासा हुआ है।

एफिडेविट में दिए गए आंकड़ों के अनुसार, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और पत्नी, रिनिकी भुयान सरमा की कुल संपत्ति 35.16 करोड़ रुपये है।

सीएम सरमा और पत्नी भुइयां किसके पास कितने रुपये?मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने एफिडेविट में बताया कि उनके पास 2.28 लाख रुपये नकद और चार बैंकों में कुल 68,01,943 रुपये जमा हैं, जबकि उनकी पत्नी के पास 3.16 लाख रुपये नकद और चार बैंकों में कुल 74,85,248 रुपये जमा हैं।

हालांकि सीएम सरमा ने बांड, डिबेंचर, शेयर, म्यूचुअल फंड या फिर किसी अन्य में निवेश की जानकारी नहीं दी, जबकि उनकी पत्नी ने इन शेयरों में 5.10 करोड़ रुपये का निवेश किया है।

पांच साल में कितनी बढ़ी सीएम सरमा की संपत्तिनामांकन में दिए गए एफिडेविट के अनुसार, हिमंत बिस्वा सरमा की कुल संपत्ति 2021 में यह 1.72 करोड़ रुपये थी। जो 2026 में 2.36 करोड़ रुपये पहुंच गई है।

क्या करती हैं सीएम सरमा की पत्नी?सीएम हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी रिनिकी भुइयां मीडिया कंपनी प्राइड ईस्ट एंटरटेनमेंट प्रबंध निदेशक हैं। उनके पास उनकी खुद की खरीदी हुई और विरासत में मिली, दोनों तरह की संपत्तियां हैं। एफिडेविट में रिनिकी भुइयां ने 13.54 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और 19.25 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति घोषित की है।

कितना है कर्ज?एफिडेविट के अनुसार, अगर बात करें दोनों के कर्ज की तो सीएम हिमंता बिस्व सरमा पर बैंक से लिया गया 95 लाख का कर्ज है। वहीं, उनकी पत्नी रिनिकी भुइयां पर बैंक से लिए गया 15.91 करोड़ रुपये का कर्ज है।

असम में कब है चुनाव?बता दें कि असम में 9 अप्रैल को विधानसभा चुनाव होना है। विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 23 मार्च है। वहीं, नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 26 मार्च है। वोटों की गिनती 4 मई को होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here