नई दिल्ली : युवराज सिंह का नाम जब जेहन में आता है तो एक ऐसे बल्लेबाज की छवि उभरती है जो लंबे-लंबे छक्के मारने के लिए जाना जाता है। युवराज के नाम टी20 इंटरनेशनल में एक ओवर में छह छक्के मारने का रिकॉर्ड भी है, लेकिन युवराज सिंह अपने बल्ले से ही कमाल नहीं करते थे बल्कि वह ऑलराउंडर थे और अपनी फिरकी से भी अहम रोल निभाते थे। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में युवराज ने अपनी गेंदबाजी से ऐसा रिकॉर्ड बनाया था जो आज तक नहीं टूटा है।
युवराज ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) से की थी। वह इस टीम के कप्तान थे। बतौर कप्तान युवराज ने साउथ अफ्रीका में साल 2009 में खेले गए आईपीएल में ऐसा कमाल किया था जो अभी तक कोई भी गेंदबाज नहीं दोहरा पाया है।
इसके बाद 17वें दिन युवराज ने एक और हैट्रिक ली थी। इस बार उन्होंने ये कमाल डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ किया था। 17 मई को जोहान्सबर्ग में खेले गए मैच में युवराज ने ये हैट्रिक भी दो ओवरों में ली थी। इसी के साथ एक और इत्तेफाक था। वो ये कि युवराज ने पहली हैट्रिक की तरह ये हैट्रिक भी 12वें और 14वें ओवर में ली थी। 12वें ओवर की आखिरी गेंद पर उन्होंने हर्षल गिब्स को आउट किया था। इसके बाद 14वें ओवर की पहली गेंद पर उन्होंने एंड्रयू साइमंड्स को और दूसरी गेंद पर वेणुगोपाल राव को आउट किया था।
युवराज के बाद कोई भी खिलाड़ी ये काम नहीं कर पाया है। इस बाएं हाथ के दिग्गज खिलाड़ी के नाम आईपीएल में 132 मैचों में 2750 रन हैं जिसमें 13 अर्धशतक शामिल हैं। वहीं युवराज ने 36 विकेट भी अपने नाम किए हैं।



