Home छत्तीसगढ़ नगर के मुस्लिम भाइयों को नगर पंचायत अध्यक्ष ने दी ईद की...

नगर के मुस्लिम भाइयों को नगर पंचायत अध्यक्ष ने दी ईद की शुभकामनाएं

0

संवाददाता अमनपथ राजूनाथ जोगी नगरी :नगर पंचायत नगरी के ईदगाह भाटा में मुस्लिम समाज के लोगों ने अपने सबसे बड़े त्योहार ईद का पर्व बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया। सुबह 9:00 बजे से ही लोगों का आना प्रारंभ हो गया था और लगभग 10:00 बजे सामूहिक रूप से ईद की नमाज़ अदा की गई।नमाज़ अदा करने के पश्चात नगर पंचायत नगरी के अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा ने उपस्थित मुस्लिम भाइयों को ईद की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने सभी से

गले मिलकर नगर नगरी एवं पूरे प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि की कामना की।
अध्यक्ष श्री छाबड़ा ने कहा कि ईद का यह पावन पर्व हमें भाईचारे, प्रेम और एकता का संदेश देता है। उन्होंने नगर के समस्त नागरिकों को ईद की शुभकामनाएं प्रेषित की
इस अवसर पर मुस्लिम समाज के लोगों ने भी अध्यक्ष श्री छाबड़ा को अपने घरों में सेवईं खाने का निमंत्रण दिया। पूरे नगर में ईद का पर्व बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।इस दौरान बधाई देने वालों में समाज के सदर वहीद खान, उपाध्यक्ष मोनू चौहान, अनवर राजा गुड्डू खान भोलू खान डंपी खान पूर्व पार्षद जहीदुद्दीन रिजवी सोनू चौहान राजा अहमद सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here