तेल अवीव: ईरान और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध ने शनिवार शाम को नया मोड़ ले लिया है। ईरान ने इजरायल के दक्षिणी इलाकों पर बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया, जिसमें अराद और दिमोना शहरों को निशाना बनाया गया। दिमोना में इजरायल का प्रमुख न्यूक्लियर रिसर्च सेंटर (शिमोन पेरेस नेगेव न्यूक्लियर रिसर्च सेंटर) स्थित है, जिसे ईरान ने अपना मुख्य टारगेट बताया है।
इजरायली आपातकालीन सेवा मैगन डेविड एडोम ने अराद में बड़े पैमाने पर हताहतों की बात कही है। ईरान ने बगदाद पर भी हमला किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बगदाद के एयरपोर्ट के पास ईरान ने ड्रोन हमला किया है।
प्रारंभिक रिपोर्ट्स के अनुसार, अराद में एक बैलिस्टिक मिसाइल ने रिहायशी इलाके में सीधा हमला किया, जिसमें कम से कम 30-59 लोग घायल हुए हैं। कुछ रिपोर्ट्स में आंकड़ा 100 से ऊपर बताया जा रहा है। इनमें से कई की हालत गंभीर है, जिसमें 4-6 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
एक 5 साल की बच्ची और 12 साल के लड़के की हालत गंभीर है। इमारतों को भारी नुकसान पहुंचा है – दीवारें ढह गईं, बसों के शीशे टूटे, और धुआं उठता दिख रहा है। कुछ लोग अभी भी लापता हैं, और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी हैं।
आईएनआईएस ने बयान में कहा कि यह हमला स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग 10 बजे हुआ। इसी बीच इराक के गृह मंत्रालय के सूत्र ने समाचार एजेंसी शिन्हुआ को बताया कि एक ड्रोन से खुफिया मुख्यालय पर हमला किया गया, जिसमें एक अधिकारी की मौत हो गई और आग लग गई।
इस बीच, बगदाद में अमेरिकी दूतावास ने इराक में सुरक्षा स्थिति के बारे में अमेरिकी नागरिकों को चेतावनी जारी की है।
ईरान समर्थित आतंकी समूहों ने इराक में किया हमलादूतावास ने शनिवार को कहा, ईरान समर्थित आतंकी समूहों ने इराक में, जिसमें इराकी कुर्दिस्तान क्षेत्र (आइकेआर) भी शामिल है, अमेरिकी नागरिकों और अमेरिका से जुड़े ठिकानों पर हमले किए हैं। अमेरिकी नागरिकों को इराक छोड़ देना चाहिए।



