Home छत्तीसगढ़ संकुल केंद्र टिकनपाल वि. खं. कुआकोंडा मे राष्ट्रव्यापी उल्लास साक्षरता महापरीक्षा अभियान...

संकुल केंद्र टिकनपाल वि. खं. कुआकोंडा मे राष्ट्रव्यापी उल्लास साक्षरता महापरीक्षा अभियान सफलता पूर्वक संपन्न

0

एस एच अज़हर अमन पथ दंतेवाड़ा :  जिले मे साक्षरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी उल्लास साक्षरता महापरीक्षा अभियान का आयोजन उत्साह एवं उमंग के साथ किया गया इस अभियान के तहत विकासखंड कुआकोंडा के संकुल केंद्र टिकनपाल मे नवसाक्षर शिक्षार्थियों ने भाग लेकर अपनी शैक्षणिक प्रगति का प्रदर्शन किया इस महापरीक्षा का मुख्य उद्देश्य वयस्क शिक्षा को प्रोत्साहित करना तथा निरीक्षर लोगों को पढ़ने-लिखने और गणना करने की मूलभूत क्षमता से सशक्त बनाना है परीक्षा केंद्रों पर प्रतिभागियों में विशेष उत्साह देखने को मिला जहां उन्होंने आत्मविश्वास के साथ परीक्षा दी.

शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार यह अभियान नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत संचालित किया जा रहा है जिसका लक्ष्य वर्ष 2027 तक देश को पूर्ण साक्षर बनाना है स्थानीय स्तर पर शिक्षकों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली स्वयंसेवकों एवं शिक्षकों ने शिक्षार्थियों को मार्गदर्शन देकर परीक्षा के लिए तैयार किया कई स्थानों पर विशेष प्रेरणा शिविर भी आयोजित किए गए जिससे अधिक से अधिक लोग इस अभियान से जुड़ सके.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here