हर कोई चाहती है कि उसकी त्वचा चमकदार और जवां दिखे, लेकिन ये महंगी क्रीम या ट्रीटमेंट से नहीं आती बल्की, असली चमक आपके अंदर से आती है। जी हां, शरीर में कोलेजन प्रोटीन की मात्रा बढ़ाने से स्किन टाइट ,स्मूद और नेचुरली ग्लो हो जाती है।
कोलेजन उम्र बढ़ने के साथ कम होता चला जाता है, जिससे झुर्रियां और डलनेस आ जाती है, लेकिन सही डाइट से इसे नेचुरली बूस्ट किया जा सका है।
कोलेजन प्रोडक्शन के लिए विटामिन C, एंटीऑक्सीडेंट्स, हेल्दी फैट्स और ओमेगा-3 जैसे पोषक तत्व जरूरी होते हैं। कई स्टडीज में पाया गया है कि विटामिन C से भरपूर फूड्स स्किन में कोलेजन लेवल बढ़ाते हैं और एपिडर्मिस को रिन्यू करते हैं। यहां हम 5 ऐसे फूड्स बता रहे हैं, जो महिलाओं के लिए खासतौर पर फायदेमंद हैं और इन्हें रोजाना डाइट में आसानी से शामिल किया जा सकता हैं।
1. कीवी
कीवी विटामिन C का सबसे अच्छा सोर्स है। हाल की रिसर्च में पाया गया कि रोज 2 कीवी खाने से स्किन में विटामिन C लेवल बढ़ता है, कोलेजन प्रोडक्शन बेहतर होता है। स्किन मोटी और हेल्दी दिखती है। इससे डलनेस कम होती है और स्किन टाइट रहती है।
2. अमरूद
अमरूद में विटामिन C की मात्रा संतरे से भी ज्यादा होती है। यह पिगमेंटेशन कम करता है, स्किन को ब्राइट बनाता है और कोलेजन सिंथेसिस में मदद करता है। रोज एक अमरूद खाने से नेचुरल ग्लो मिलता है।
3. गोजी बेरीज
ये सुपरफूड एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं। गोजी बेरीज फ्री रैडिकल्स से स्किन को बचाती हैं, एजिंग स्लो करती हैं और हेल्दी ग्लो देती हैं। कई स्टडीज में इनके स्किन प्रोटेक्शन और कोलेजन सपोर्ट के फायदे सामने आए हैं।
4. चिया सीड्स
चिया सीड्स ओमेगा-3 फैटी एसिड का अच्छा सोर्स हैं। ये स्किन को अंदर से मॉइश्चराइज करते हैं, हॉर्मोन बैलेंस बनाए रखते हैं और इन्फ्लेमेशन कम करते हैं, जिससे स्किन सॉफ्ट और चमकदार बनी रहती है।
5. एवोकाडो
एवोकाडो हेल्दी फैट्स और विटामिन E से भरपूर होता है। यह स्किन को हाइड्रेट रखता है, कोलेजन को सपोर्ट करता है और ड्यूई, ग्लोइंग लुक देता है। इसे सलाद या टोस्ट पर लगाकर खा सकते हैं।
खास टिप्स
ग्रीक योगर्ट में प्रोटीन और प्रोबायोटिक्स होते हैं, जो गट हेल्थ सुधारकर स्किन क्वालिटी बेहतर करते हैं। साथ ही ब्राजील नट्स सेलेनियम का रिच सोर्स हैं, जो स्किन को डैमेज से बचाते हैं और हार्मोनल हेल्थ सपोर्ट करते हैं।
ये फूड्स नेचुरल तरीके से कोलेजन बढ़ाते हैं और महंगे ट्रीटमेंट की जरूरत कम कर देते हैं। सलाह दी जाती है कि संतुलित डाइट, पानी ज्यादा पीना और सनस्क्रीन का इस्तेमाल जारी रखने से स्किन को काफी हद तक चमकदार रखा जा सकता है। वहीं, अगर कोई हेल्थ इश्यू है तो डॉक्टर या न्यूट्रिशनिस्ट से सलाह लें। नियमित रूप से इन फूड्स को अपनाकर आप नेचुरली चमक पा सकती हैं।



