Home स्वास्थ्य गर्मियों में सेहत के लिए रामबाण है खीरा, पानी की कमी कर...

गर्मियों में सेहत के लिए रामबाण है खीरा, पानी की कमी कर देगा दूर जानिए इसके 5 फायदे….

0

गर्मी के मौसम में ऐसी चीजें खाने का मन करता है, जिससे ठंडा महसूस हो. तपती गर्मी और चिलचिलाती धूप में खीरा (Cucumber) किसी वरदान से कम नहीं है. आयुर्वेद से लेकर आधुनिक विज्ञान तक सभी गर्मियों में खीरे के सेवन को फायदेमंद मानते हैं. इसमें लगभग 95% से 96% पानी होता है, जो शरीर को न केवल हाइड्रेटेड रखता है, बल्कि कई गंभीर बीमारियों से भी बचाता है. अगर आप इसे अपनी डेली डाइट का हिस्सा बनाते हैं, तो इससे हाइड्रेशन बेहतर बना रहेगा और ओवरऑल हेल्थ में भी सुधार आ सकता है. चलिए डाइटिशियन से गर्मियों में खीरा खाने के बड़े फायदे जान लेते हैं.

डाइटिशियन के मुताबिक अगर आप बढ़ते वजन से परेशान हैं, तो खीरा आपका सबसे अच्छा दोस्त है. इसमें कैलोरी की मात्रा न के बराबर होती है और फाइबर भरपूर होता है. खीरा खाने से पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है, जिससे आप फालतू की स्नैकिंग से बच जाते हैं. इसमें मौजूद पानी मेटाबॉलिज्म को तेज करता है, जिससे फैट बर्न करने में मदद मिलती है.

गर्मियों में अक्सर पेट की समस्याएं जैसे कब्ज, एसिडिटी और जलन बढ़ जाती है. खीरे में मौजूद इरेप्सिन नामक एंजाइम प्रोटीन को पचाने में मदद करता है. इसका फाइबर आंतों की सफाई करता है और मल त्याग को आसान बनाता है. रोजाना सुबह खाली पेट या सलाद में खीरा खाने से पेट की पुरानी से पुरानी बीमारियां दूर हो सकती हैं.

खीरा केवल सेहत ही नहीं, खूबसूरती के लिए भी रामबाण है. इसमें मौजूद सिलिका और सल्फर बालों की चमक बढ़ाते हैं और उन्हें मजबूत बनाते हैं. खीरे में मौजूद विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को हाइड्रेट रखते हैं, जिससे सनबर्न, टैनिंग और आंखों के नीचे के काले घेरे कम होते हैं. इसे खाने के साथ-साथ चेहरे पर रगड़ना भी बेहद फायदेमंद माना जाता है.

खीरे में पोटैशियम, मैग्नीशियम और फाइबर की अच्छी मात्रा होती है, जो ब्लड प्रेशर को मेंटेन रखने में मदद करते हैं. यह शरीर के खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने और अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ावा देने में सहायक है. हार्ट के लिए खीरा एक बेहतरीन सुपरफूड है, क्योंकि यह हमारे हार्ट की धमनियों को स्वस्थ रखता है. अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं, तब भी आप खीरा खा सकते हैं. पानी और फाइबर से भरपूर होने के कारण यह शुगर लेवल स्टेबल रखने में मददगार साबित हो सकता है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here